फाइनली इस दिन करेंगे अमन वर्मा शादी..खुद किया कन्फर्म
एक्स बिग बॉस प्रतिभागी अमन वर्मा 14 दिसंबर को अपनी मंगेतर वन्दना लालवानी से शादी करने जा रहें है।
दिसंबर महीने टीवी की कई हस्तियाँ शादी के बंधने जा रहीं है। किश्वर मर्चंट-सुयश राय,रविश देसाई-मुग्धा चाफेकर और अब इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है एक्स बिग बॉस प्रतिभागी अमन वर्मा का।
अमन वर्मा आगामी 14 दिसंबर को अपनी मंगेतर वन्दना लालवानी से शादी करने जा रहें है।सीजन 9 में नजर आ चुके अमन वर्मा अप्रैल में ही शादी करने वाले थे, लेकिन उनके पिता की एक एक्सीडेंट में मौत हो गयी जिस कारण उनकी शादी टल गयी।
अमन वर्मा के पिता की एक्सी़डेंट में मौत, आज होनी थी अमन की शादी
हिंदू रीती रिवाज के मुताबिक, घर में किसी प्रिय के निधन हो जाने के बाद शुभ कार्य नहीं होते जिस कारण अमन ने भी अपनी शादी टाल दी।
अमन ने बताया कि, शादी आगामी 14 दिसंबर को होगी जिसमे सिर्फ घरवाले और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। बता दे, अमन और वन्दना ने बीती दिसंबर 2015 में एक सादे समारोह में सगाई की थी।वंदना लालवानी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं।Sshhh
PHOTOS: अमन वर्मा ने की इस टीवी एक्ट्रेस से सीक्रेट सगाई, तस्वीरें वायरल
वंदना कई टीवी सीरियलों में जैसे डोली सजा के रखना, केसरिया बालम आवो हमारे देश, सीआईडी, लो हो गई पूजा इस घर की, क्राइम पैट्रॉल आदि में काम कर चुकी हैं।
वहीं अमन वर्मा को किसी के भी परिचय की ज़रूरत नहीं है। वो टीवी और फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं। सगाई 14 दिसंबर को हुई और अभी तक किसी को भी इसकी खबर नहीं थी।'


Click it and Unblock the Notifications











