बिग बॉस एक्टर एजाज़ खान गिरफ्तार, टिक टॉक पर पोस्ट करते थे ऐसे वीडियो
बिग बॉस से मशहूर हुए एक्टर और मॉडल एजाज़ खान को मुंबई की साईबर सेल ने एक शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। रिपोर्ट की मानें तो एजाज़ खान टिक टॉक पर सामुदायिक शांति भंग करने वाले वीडियो डालते थे जो दो समुदायों के बीच मनमुटाव बढ़ाते थे। इन वीडियो से अलग अलग समुदायों के लोगों के बीच नफरत फैल रही थी।
पुलिस ने बताया कि एजाज़ को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। उन पर भारतीय संविधान की धारा 35 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। अगर उन पर लगे इल्ज़ाम साबित होते हैं तो एजाज़ को पांच साल की जेल या 5 लाख रूपया जुर्माना भरना होगा।
गौरतलब है कि एजाज़ खान को सलमान खान के शो बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में एजाज़ खान का सिक्का कंट्रोवर्सी के चलते ही बैठा था। वहीं बाद में शो के एक और कंटेस्टेंट अली कुली मिर्ज़ा पर हिंसा का प्रयोग करने के लिए एजाज़ को घर से बिग बॉस ने निकाल दिया था। घर से बेघर होने का बाद एजाज़ ने शो से खुद को इस तरह से निकाले जाने का जमकर विरोध किया था।


Click it and Unblock the Notifications











