..................... Bigg boss eviction sumbul touqeer khan is out of bigg boss house actress father revealed the hidden truth - Hindi Filmibeat

सुंबुल तौकीर खान के पिता ने बता दिया 'बिग बॉस' का ये बड़ा राज, अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है बेटी

Sumbul Father

'बिग बॉस 16' में जल्द ही एविक्शन होने वाला है. इस हफ्ते शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुंबुल को नॉमिनेट किया गया था. फैंस को बेसब्री से इंतजार था कि इस बार घर से बाहर कौन होगा क्योंकि तीनों ही कंटेस्टेंट ट्रॉफ के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे और अब खबर आ रही है कि टीवी जगत की संस्कारी बहू 'इमली' शो से बाहर होने वाली है और इस बात पर खुद उनके पिता ने कथित तौर पर मुहर लगा दी है.

पिता ने फोड़ा भांडा

सुंबुल तौकीर खान 'बिग बॉस' की मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं. अपनी कम उम्र की वजह से वो हमेशा चर्चा का विषय बनी रहीं. लेकिन शो से उनके बाहर हो जाने की बात से फैंस को तगड़ा झटका लगा है. हाल ही में 'द खबरी' ने इस बात पर मुहर लगाई है कि सुंबुल ही इस बार शो से इविक्ट होंगी. यही नहीं, उन्होंने सुंबुल के पिता का एक ऑडियो भी रिलीज किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि 'बिग बॉस' के मेकर्स का उनके पास फोन आया था और उन्होंने बताया है कि सुंबल ही इस बार घर से बाहर हो रही हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे हाहाकार मच गया. इसी वजह से सुंबुल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रही हैं. लोग एक्ट्रेस के पक्ष में लगातार उतर रहे हैं.

सुंबुल का टीवी शो

सुंबुल तौकीर खान एक मंझी हुई एक्ट्रेस हैं. बेहद कम उम्र में सुंबुल ने वो मुकाम हासिल कर लिया जिसकी कल्पना लेकर कई एक्ट्रेस मुंबई में अपना कदम रखती हैं. 19 साल की सुंबुल 'बिग बॉस' में आने से पहले 'इमली' नाम के टीवी शो में लीड रोल निभाती थीं. यह शो TRP चार्ट पर हमेशा टॉप 5 में बना रहता था. इस शो ने कई बार दूसरे शोज को भी पानी पिलाया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X