बिग बॉस में अनीता का इमोशनल गेम, काका की याद में डूबीं!

बिग बॉस में एक बार फिर से इमोशन्स के जरिये दर्शकों की सहानुभूती पाने का गेम शुरु हो चुका है। इस गेम की शुरुआत की है अनीता और गौहर ने। बिग बॉस में अनीता आडवाणी जोकि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर रही हैं पहले ही दिन से काफी इमोशल नज़र आ रही हैं। बात बात पर उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं तो कभी वो चुपचाप बैठी राजेश खन्ना की यादों में खोई रहती हैं। अनीता आडवाणी कल यानी बिग बॉस के तीसरे दिन एंडी के साथ बात करते हुए काफी भावुक हो गयीं और राजेश खन्ना के बारे में कई बातें और यादें शेयर करने लगीं। दूसरी तरफ गौहर अपने आंसुओं के जरिये दर्शकों की थोड़ी सहानुभूति पाने की कोशिश में लगी रहीं।

एंडी जो कि वीजे है और उसे राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी के बारे में कुछ खास जानकारी भी नहीं है ने अनीता से राजेश खन्ना को लेकर कई सारी बातें पूछीं जिनके जवाब अनीता ने काफी दिमाग लगाकर दिये। अनीता ने कहा कि राजेश खन्ना बहुत ही बेहतरीन इँसान थे। भले ही उनका वक्त गुजर गया था लेकिन अपनी दुनिया में वो सुपरस्टार थे। उनके घर में ऐसा माहोल था जहां उन्हें हर पल यही महसूस होता था कि वो एक सुपरस्टार हैं। राजेश खन्ना के नाम के साथ डिंपल का नाम भी जुड़ा था लेकिन अनीता ने बड़ी ही दिमाग के साथ डिंपल का नाम लेने से करता गयीं।

दूसरी तरफ गौहर खान जो कि जन्नत में हैं का जहन्नुम में रहने वाले अरमान से झगड़ा हो गया और वो काफी देर तक कमरे में बैठी रोती रहीं। गौहर खान को इस बात से भी नाराज थीं कि जब अरमान गौहर को सुना रहे थे तब जन्नत में से किसी ने भी अरमान से नहीं कहा कि उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X