Bigg Boss- पांचवा दिन एली के आंसूओं और बिग बॉस का विशिंग वॉल के नाम!

बिग बॉस 7 के घर में पांचवे दिन की शुरुआत हुई गौहर और जहन्नुमवासियों की छोटी सी गेटटुगेदर के साथ। एक दिन पहले ही गौहर जहन्नुम में एंटर हुई हैं और गौहर के साथ अंडरस्टैंडिग बैठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जन्नुमवासी। सभी गार्डन एरिया में बैठकर एक दूसरे से बात कर रहे हैं और अचानक ही गौहर प्रत्युशा के बर्ताव और उनके रहन सहन पर कमेंट करते हुए कहती हैं कि प्रत्युषा बहुत ही बच्चों जैसी हरकतें करती हैं जबकि उन्हें थोड़ा मैच्योर जैसे बर्ताव करना चाहिए। चूंकि प्रत्युषा उस वक्त वहां पर नहीं थीं इसलिए जब बाद मे उन्हें पता चलता है कि गौहर इस तरह से उनके बारे में बात कर रही थीं तो प्रत्युषा काफी नाराज हो जाती हैं और गौहर से जाकर कहती हैं कि उन्हें किसी के मामले में दख्ल देने की जरुरत नहीं है। खासतौर पर उनके।

गौहर इस बात पर थोड़ा हैरान होती हैं लेकिन गुस्सा किये बिना प्रत्युषा को कहती हैं कि उन्हें प्रत्युषा के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता है। गौहर प्रत्युषा से माफी मांगती हैं और कहती हैं कि उनका मतलब कुछ भी गलत नहीं था। उसके बाद बिग बॉस गौहर और अपूर्वा को कंफेशन रुम में बुलाते हैं। गौहर बिग बॉस के बुलावे से काफी खुश होती हैं उन्हें लगता है कि उनके लिए कुछ टास्क होगा। बिग बॉस उन्हें बुलाकर कहते हैं कि उन दोनों को जन्नत में रह रहे लोगों में से किन्हीं दो को वोट करना है जो कि सबसे पहले कैप्टन होने के हकदार हैं।

गौहर और अपूर्वा अग्निहोत्री ये सोचकर तनीषा मुखर्जी और एंडी का नाम देते हैं। उसके बाद शुरु होती है जन्नत वालों की जंग। जन्नत वालों को बिग बॉस आदेश देते हैं कि एंडी और तनीषा में से किसी एक को वो बिग बॉस का कैप्टन चुनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X