Bigg Boss- प्रत्युशा-रतन की नोंकझोंक, गौहर गयीं जहन्नुम अरमान को मिली जन्नत!
बिग बॉस के तीसरे दिन असली बिग बॉस का नज़ारा देखने को मिला। बिग बॉस के घर में धीरे धीरे प्रतिभागियों के ग्रुप बनने शुरु हो गये हैं और बुराइयों का दौर शुरु हो गया है। अब बिग बॉस धीरे धीरे अपने असली रंग में ढ़लने लगा है। तीसरे दिन की शुरुआत हुई बिग बॉस के आदेस के साथ जिसमें बिग बॉस ने कहा कि जहन्नुम वाले किसी एक ऐसे कंटस्टेंट का नाम लें जिसने चक्का घुमाने के टास्क में सबसे ज्यादा मेहनत की हो। इस पर जहन्नुवासियों ने काफी सोचने के बाद अरमान का नाम दिया क्योंकि अरमान ने ही इस टास्क के दौरान सबसे ज्यादा मेहनत की थी।
दूसरी तरफ जन्नतवासियों को बिग बॉस ने कहा कि वो एक ऐसे सदस्य का नाम लें जो कि जन्नत में रहने के लायक नहीं है। इसपर जन्नतवासियों ने गौहर का नाम लिया। सबसे ज्यादा वोट पाकर गौहर इस वोट आउट में आउट हो गयीं। उसके बाद बिग बॉस ने गौहर और अरमान को कहा कि वो दोनों अपने अपने बैग पैक कर लें। सभी काफी हैरान थे कि आखिर हो क्या रहा है। बिग बॉस ने कहा कि वो कुछ समय बाद बताएंगे कि आगे क्या करना है। उसके बाद प्रत्युशा और रतन राजपूत के बीच अचानक ही कुछ तूतू मैं मैं हो गयी। रतन ने प्रत्युशा को उनके ब्रेक अप को लेकर कुछ कमेंट कर दिया और उसके बाद प्रत्युषा ने भी रतन को काफी कुछ सुना दिया उनकी शादी को लेकर।
प्रत्युषा और रतन के बीच चल रही इस बहस ने काफी सीरियस टर्न ले लिया और इसके बाद घर का माहौल काफी समय तक खराब रहा। इसके अलावा गौहर और अरमान के डिसीजन को लेकर भी घरवालों में उत्सुकता बनी रही।


Click it and Unblock the Notifications











