..................... Bigg Boss 7 third day- Emotions, anger and sadness - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 7- अनीता हुईं इमोशनल अरमान को आया गु्स्सा!

बिग बॉस 7 में धीरे धीरे इमोशन्स कीएंट्री होनी शुरु हो गयी है। बिग बॉस के प्रतिभागी अपने इमोशन्स को अब दूसरों के सामने जाहिर भी करने लगे हैं। अरमान ने बिग बॉस 7 की तीसरे दिन खाने को लेकर काफी गुस्सा जाहिर किया और गुस्से में कुछ इस तरह से प्लेट पटकी की दाल जमीन पर गिर गयी। इस बात से जन्नत वासी काफी हैरान हो गये कि अरमान इतने गुस्से में क्यों बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन बाद में अरमान का गु्स्सा शांत हुआ और उन्होंने अपने इस बर्ताव को लेकर जन्नतवासियों से माफी भी मांगी। शांत के वक्त जन्नजवासियों और जहन्नुमवासियो ने मिलकर एक मीटिंग की और बचे हुए राशन को लेकर डिसकशन किया कि किस तरह से इतने कम बचे हुए राशन से पूरा हफ्ता गुजारा होगा।

उसी डिसकशन के दौरान एक बार फिर से गौहर ने आकर अरमान द्वारा दिन में किये गये गुस्से को लेकर बात की और जिसपर अरमान को थोड़ा और गु्ससा आ गया और उन्होंने गौहर को काफी सुना दिया। इस बात से गौहर को काफी दुख हुआ कि जन्नत में से किसी ने भी आगे आकर गौहर का साथ नहीं दिया और ना ही गौहर की तरफ से अरमान को कुछ कहा। गौहर ने बाद में जन्नतवासियों से नाराज होकर अरमान को बुलाकर रोते हुए कहा कि वो काफी दुखी है इस बात से कि अरमान ने उनसे इस तरह से बद्तमीजी से बात की। अरमान ने कहा कि उनका मकसद गौहर को हर्ट करना नहीं था लेकिन वो दिन की बात को दोबारा दोहराना नहीं चाहते थे।

अरमान से गौहर ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का बुरा लगा कि उनकी तरफ से जन्नत में से किसी ने भी आगे बढ़कर बात नहीं की और ना ही अरमान से कहा कि गौहर से इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X