जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे एजाज खान और पवित्रा पुनिया! शादी की तारीख पर जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस

Eijaz Khan

टीवी के जाने माने कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 'बिग बॉस' के घर से शुरू हुई अपनी लव स्टोरी को जल्द ही एजाज खान और पवित्रा पुनिया अगले पड़ाव पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और कुछ समय पहले ही एजाज खान ने पवित्रा पुनिया को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। जिसके बाद यह बात कंफर्म हो गई थी कि, दोनों अब जल्द ही शादी करेंगे।

ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने अपनी शादी की तारीख को लेकर बातचीत की। पवित्रा पुनिया ने कहा कि दोनों जल्द ही शादी से जुड़ी सारी चीजों को फाइनल करेंगे। हालांकि, शादी की तारीख के के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक डेट फाइनल नहीं हुई है।

पवित्रा पुनिया ने यह भी कहा कि वो और एजाज अचानक भी शादी कर सकते हैं। इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने कहा- 'हम शादी को लेकर किसी तरह की प्लानिंग करने के मूड में नहीं हैं। शादी को लेकर हमारा मकसद साफ है। हम सगाई की तरह अचानक शादी करेंगे और सभी को इसकी खबर लग जाएगी। हम इसको लेकर कोई खास प्लान नहीं कर रहे हैं।'

साथ ही पवित्रा पुनिया ने कहा- 'जब होना होगा तो हो शादी हो ही जाएगी। शादी के बारे में मैं खुद सभी लोगों जानकारी दूंगी खासकर जब सब कुछ फाइनल हो जाएगा। इससे पहले मैं तारीख को लेकर कोई बात नहीं कहना चाहती हूं।'

बता दें कि, एजाज खान और पवित्रा पुनिया 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे। 'बिग बॉस' के घर से ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है और दोनों अक्सर साथ-साथ नजर भी आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X