Bigg Boss 17: लड़ाई, झगड़ा और कहा-सुनी के बाद फिर साथ आए मुनव्वर और आयशा, साथ में किया क्यूट डांस

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन कई सारे दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। इसी बीच शो के कटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के घर में लगातार चर्चा में हैं। मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को लेकर नेशनल टीवी पर बहुत कुछ देखने को मिला है। मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान शो में आ चुकी हैं। आयशा के आने के बाद मुनव्वर और उनके बीच बहुत लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। अब दोनों का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसको देखकर दर्शक थोड़े कंफ्यूज हो गए हैं।
मुनव्वर और आयशा ने किया क्यूट डांस-
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 को लेकर नए नए अपडेट आते रहते हैं और कई सारे नए वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक नया वीडियो बिग बॉस 17 से सामने आया है। इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान साथ में डांस करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल नजर आ रहे और मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच हुए भयंकर झगड़े के बाद अब दोनों की दोस्ती की बात दर्शकों को पच नहीं रही है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने आयशा खान और मुनव्वर फारूकी की इस दोस्ती पर हैरानी जताई।
#MunawarFaruqui and #AyeshaKhan#Musha Fans Good Night. I AM MUSHA SHIPPER NOW❤️🥰pic.twitter.com/FQswuKqlT1
— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 18, 2023
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, मुझे लगता है मेकर्स आयशा खान को एंट्री दे नहीं रहे थे, तो उसने ये सारा ड्रामा किया। अब वो अंदर मुनव्वर फारुकी के साथ डांस कर रही हैं। बेचारी नाजिला बाहर मोय-मोय कर रही है। आयशा अच्छा गेम खेल रही है। एक अन्य यूजर ने कहा, परेशान मत हो, अभी अगले हफ्ते नाजीला भी आएगी।
मुनव्वर और आयशा का रिश्ता-
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 काफी चर्चा में हैं। शो में मुनव्वर का गेम सभी को काफी पसंद आ रहा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि मुनव्वर बिग बॉस के घर अंदर टूटते हुए दिखाई दिए। दरअसल हाल ही में शो में मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान की धमाकेदार एंट्री हुई।
आयशा खान ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए। आते ही उन्होंने सीधा मुनव्वर फारुकी पर निशाना साधा और चंद मिनटों के भीतर कॉमेडियन के कई राज खोल दिए। आयशा खान के आरोपों ने मुनव्वर फारुकी को बुरी तरह तोड़ दिया। कॉमेडियन उनकी बातों को सुनकर बुरी तरह रोने लगे।


Click it and Unblock the Notifications
