..................... bigg boss contestant Yuvika Chaudhary arrested by in SC/ST act for using casteist remark get bail | जातिगत टिप्पणी मामला: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट युविका चौधरी गिरफ्तार, मिली अंतरिम जमानत - Hindi Filmibeat

जातिगत टिप्पणी मामला: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट युविका चौधरी गिरफ्तार, मिली अंतरिम जमानत

एक्ट्रेस युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने जातिगत टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया। करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट युविका चौधरी को पुलिस ने छोड़ा। ये मामला दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो से जुड़ा है। कुछ समय पहले प्रिंस नरूला संग पत्नी युविका चौधरी ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें एक्ट्रेस ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था। लोगों ने युविका चौधरी का विरोध करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की थी। अब बीते सोमवार पुलिस ने युविका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि युविका से कई घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने जमानत पर उन्हें छोड़ दिया।

Yuvika Chaudhary

पुलिस ने ये कार्रवाई एससी-एसटी एक्ट के तहत की। युविका चौधरी के खिलाफ दलित अधिकारों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रजत कलसन ने दर्ज करवाया था। वहीं दूसरी तरफ युविका व उनके पति प्रिंस खुद इस मामले पर माफी मांग चुके हैं।

युविका चौधरी ने कहा था कि अनजाने में उनसे ये शब्द मुंह से निकल गया। उन्हें इस शब्द का अर्थ भी नहीं पता था। इस मामले में युविका चौधरी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

बता दें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके हैं। युविका चौधरी की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम जैसी फिल्म में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X