बिग बॅास की हॅाट स्टार की टूट गई शादी,पति को बताया शैतान, तस्वीरें viral
Recommended Video

बिग बॅास की बेहद कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट सोफिया हयात एक बार फिर बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। सोफिया ने पिछले साल इंटीरियर डिजाइनर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी ।
अब उन्होंने अपने पति को शैतान बताकर उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां बनने की भी जानकारी दी थी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोफिया ने लिखा है कि वो शैतान था।

वो चोर भी है। उन्होंने आगे लिखा है कि वो कर्ज में डूबा हुआ था। मैंने उसका सारा खर्च उठाया। उसके कपड़े से लेकर खाने तक का खर्च उठाया। मेरी जब उससे मुलाकात हुई तो वह एक दुकान पर काम करता था।
लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की। कई लोगों ने मुझे समझाया कि ऐसे इंसान से शादी ना करो जिसके पास घर और पैसे नहीं हो। लेकिन मैंने प्यार को महत्व दिया। अब मैंने उसे अपनी जिंदगी और घर से बाहर निकाल दिया है।
गौरतलब है कि सोफिया ने अपने पति के साथ हनीमून का लाइव वीडियो भी शेयर किया था। यहां देखिए दोनों की वायरल तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications












