..................... Bigg Boss contestant Sapna angry with Salman Khan, सलमान से नाराज हैं सपना - Hindi Filmibeat

सलमान से नाराज हैं सपना

Sapna
बिग बॉस के घर में कंटस्टेंट्स एक दूसरे से नाराज और लड़ते झगड़ते तो हर रोज दिखते हैं लेकिन अलग तब होता है जब बिग बॉस के घर का कोई सदस्य बिग बॉस होस्ट सलमान खान से नाराज होता है। बिग बॉस के पिछले सीजन में भी कुछ सदस्यों ने होस्ट संजय दत्त को लेकर काफी कुछ कहा था जिससे सलमान नाराज हो गए थे और उन्होंने सदस्यों को काफी डांटा भी था। इस बार सलमान को लेकर सपना काफी कुछ बिग बॉस घर में बोलती नजर आईं।

शुक्रवार के एपिसोड में जब स्यांतनी को घर से बाहर निकाल दिया गया तो सपना उस समय काफी नाराज हुईं उनकी ये नाराजगी बिग बॉस के नियमों को लेकर थी। साथ ही सलमान द्वारा शो के दौरान सपना को काफी कुछ कहने को लेकर भी सपना थोड़ा अपसेट थीं। रविवार को दिखाए गये नॉमिनेशन स्पेशल एपिसोड में सपना ने पहले तो स्यांतनी के एलिमिनेशन को लेकर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा "स्यांतनी यहां रहना चाहती थी तो उन्हें बाहर क्यों निकाला गया। मैं यहां नहीं रहना चाहती। ये गलत है। जो यहां नहीं रहना चाहता उसे जाने दो लेकिन जो रहना चाहता है उसे क्यों निकाला।"

असीम ने सपना को समझाया कि ये शो है कोई भी अपनी मर्जी से यहां से नहीं जा सकता। सपना ने सलमान को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया उन्होंने कहा "मैं यहां जीतने नहीं आई हूं। ना ही नाच गाना करने या रामलीला करने। ऐसा नहीं है कि वो मुझे पैसा देंगे तो मुझे कुछ भी बोल सकते हैं।"

नॉमिनेशन की प्रकिया के दौरान इस बार घर के सदस्यों ने संपत पाल, करिश्मा, सिद्धू, असीम और सपना को नॉमिनेड किया। सिद्धू और करिश्मा को बिग बॉस ने सजा के तौर पर खुद ही नॉमिनेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X