प्रिंस नरूला-युविका चौधरी की हुई शादी, पहली तस्वीरें यहां देखिए LIVE
Recommended Video

रब ने बना दी जोड़ी से माहौल अब बिग बॅास ने बना दी जोड़ी हो गया है। तभी तो बिग बॅास की इस सबसे रोमांटिक जोड़ी ने शादी कर ली है। हम बात कर रहे हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की।
जी हां,जनवरी में दोनों की सगाई की खबर सामने आयी थी। शुक्रवार की रात्रि मुम्बई के होटल में प्रिंस नरूला के साथ सात जन्मों के फेरे लेते हुए शादी के पवित्र बंधन में बंध ही गईं।

आपको बता दें कि यह दोनों बिग बॅास के ऐसे पहले कपल हैं जिनके प्यार की शुरूआत बिग बॅास में हुई और अब वह शादी भी कर चुके हैं। कई दिनों से दोनों की शादी के पहले के समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा चुकी हैं।
आपको बता दें कि प्रिंंस ने बिग बॅास से निकलने के बाद युविका के साथ अपनी दोस्ती को प्यार में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों कई बार अपने प्यार को महज अफवाह भी बता चुके हैं। यहां देखिए शादी की पहली तस्वीर
यहां देखिए खास तस्वीरें..
यहां देखिए शादी की ताजा तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











