BIGG BOSS के बाद ये बन गईं..अक्षय कुमार की ब्लॅाकबस्टर हीरोइन..Shock!
इसमें कोई दोराय नहीं है कि बिग बॅास से कई एक्टर बॅालीवुड में एंट्री करने की प्लानिंग करते हैं। तभी तो हर साल बिग बॅास का कोई ना कोई कंटेस्टेंट किसी ना किसी बिग स्टार फिल्म का हिस्सा बन ही जाता है।
सनी लियोनी को बिग बॅास के दौरान ही जिस्म 2 का प्रस्ताव मिल गया था। वहीं सना खान को सलमान ने जय हो में गोल्डन मौका दिया था। लेकिन इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अक्षय कुमार कहानी में नया ट्विस्ट लेकर आए हैं।

जी हां, बिग बॅास के 9 और 10 वें सीजन में नजर आ चुकीं मरीना कुंवर जल्द ही अक्षय के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। ए.आर.मुरुगादॅास की हॅालीवुड फिल्म मिलियन डॅालर बेबी का रीमेक कर रहे हैं।
मरीना इसमें हिलेरी स्वांक और अक्षय क्लिंट ईस्टवुड के किरदार में नजर आएंगे।मरीना का मानना है कि अक्षय कुमार जैसे स्टार के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है।
मॉडलिंग से अभिनय तक का सफर बहुत संघर्ष भरा रहा लेकिन मैंने कभी भी हार नहीं मानी और मुझे विश्वास है कि जल्द ही मुझे पहचान मिलेगी।
बहरहाल,टीवी के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्मी पारी फेल रही है। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications

