Video बिग बॅास फेम बंदगी कालरा ने किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा ये तो लेडी सनी देओल है
बिग बॅास 11 की कंटेस्टेंट बंदगी कालरा को भला कौई कैसे भूल सकता है। पुनिश के साथ शो में वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। फिलहाल इस वक्त वह खबरों में अपने इस डांस वीडियो को लेकर छाई हुई हैं। जहां पर उन्होंने ऐसा डांस किया है जिसे देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
ऐसी खबर है कि बंदगी जल्द पुनीश के साथ नच बलिए के नए सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसी को लेकर इन दिनों वह अपने डांस की तैयारी कर रही हैं। बंदगी के इस वीडियो की पुनीश शर्मा ने जमकर तारीफ की है। लेकिन कुच फैंस ऐसे हैं जो बंदगी का मजाक बना रहे हैं।

बंदगी ने अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक बहुत ही कठिन लेकिन खास चीज पर काम कर रहे हैं। ये आसान नहीं है। इसके लिए मेहनत जारी है।
आप लोगों के साथ एक प्रैक्टिस वीडियो साझा कर रही हूं। बंदगी के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि सनी पाजी लेडी अवतार में वापस आ गए हैं। तो किसी ने उन्हें सनी देओल से भी बुरा बताया है।
एक यूजर ने कहा है कि जितनी खराब तुम हो वैसे ही तुम्हारा डांस है। एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है कि आंटी डांस कर रही है।
वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पुनीश और बंदगी अगर नच बलिए में आते हैं तो दोनों को फिर से रोमांस करते हुए देखना दिलचस्प होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नच बलिए में आने के बाद कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनका ब्रेकअप हो गया है।
यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications












