Bigg Boss के घर में घुसी लेस्बियन लवर्स नूरा और अदीला, शादीशुदा मुस्लिम लड़कियां जिनके इश्क ने हिलाया HC

Bigg Boss Contestants Adhila Nasarin Fathima Noora: मलयालम टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, क्योंकि सबसे बड़ा रियलिटी शो शुरू हो चुका है। यह बताने की जरूरत नहीं कि हम बात कर रहे हैं बिग बॉस मलयालम की। इस शो के सातवें सीजन की धमाकेदार शुरुआत रविवार (3 अगस्त) को हुई।
Filmibeat को एक विश्वसनीय सूत्र ने एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया, "एशियानेट पूरी तरह तैयार है दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिग बॉस मलयालम के नए सीजन के साथ, जो ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट का वादा करता है। नए ट्विस्ट एंड टर्न्स से लेकर दिलचस्प कंटेस्टेंट्स की लाइन-अप तक, बिग बॉस मलयालम सीजन 7 में भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने शो को हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस बार का सीजन उम्मीद से बढ़कर सरप्राइज देने वाला होगा, क्योंकि एंटरटेनमेंट का स्तर और भी बढ़ा दिया गया है।"
एशियानेट द्वारा पहला प्रोमो जारी किए जाने के बाद से ही फैंस बेसब्री से बिग बॉस मलयालम 7 (2025) का इंतजार कर रहे थे। प्रीमियर एपिसोड से पहले ही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं के कारण यह शो लगातार सुर्खियों में बना रहा।
बिग बॉस मलयालम 7 कंटेस्टेंट कौन हैं अधिला नसरीन और फातिमा नूरा?
अधिला और नूरा वो कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने अपनी पॉजिटिविटी और आकर्षण से दर्शकों को प्रभावित करने का वादा किया है। यह लेस्बियन कपल अपने प्यार के लिए कानूनी लड़ाई में शामिल रहा, और उनके संघर्ष व अटूट जज़्बे के लिए आम जनता और LGBTQIA समुदाय से खूब सराहना भी मिली। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिला और नूरा दोनों ही साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट हैं।
अपनी तीसरी सालगिरह के मौके पर अधिला ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "आज से ठीक तीन साल पहले, हम सिर्फ साथ रहना शुरू नहीं किए थे बल्कि हमें अदालत ने, सच्चाई ने, प्यार ने और उस प्यार के लिए लड़ने की हिम्मत ने एक किया था। न्यायपालिका ने हमें हमारी आज़ादी लौटाई, हमारा चुनाव लौटाया और एक-दूसरे के साथ रहने का अधिकार दिया और इसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।"
अधिला ने आगे लिखा, "इन तीन सालों को हमने बिना किसी की सलाह, बिना किसी नियम या पाबंदी के जिया है। न कोई 'ये करना चाहिए', न कोई 'ये मत करो'। बस हम दोनों सच्चे, खुले और पूरी तरह आज़ाद। हमने डर से नहीं, बल्कि प्यार से एक घर बसाया है। ऐसा घर, जहाँ हमें खुद को छुपाना नहीं पड़ता, न ही दिखावा करना पड़ता है। जहाँ हम एक-दूसरे को समाज की सोच से ज़्यादा प्यार करते हैं।"
अधिला ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, "इन तीन सालों ने हमें सिखाया कि किस पर भरोसा करना है और कब अपनी अंतरआत्मा की आवाज़ सुननी है क्योंकि कुछ लोग जो प्यार जताते थे, असल में सिर्फ हमें इस्तेमाल करना चाहते थे। लेकिन हम डटी रहीं, और पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत और समझदार बनकर उभरीं हर शोर और नफरत से ऊपर। जो लोग हमें सच्चा प्यार करते हैं, उनका दिल से शुक्रिया। और जो नहीं करते, हम अब भी उम्मीद करते हैं कि एक दिन आप सच्चे प्यार का मतलब समझ पाएंगे। क्योंकि यह तो बस हमारी हमेशा की शुरुआत है।"


Click it and Unblock the Notifications

















