बिग बॉस की गिरती टीआरपी को पॉर्न स्टार लियोने का सहारा
संजय दत्त पहली बार बिग बॉस के होस्ट के रूप में अपनी पारी खेल रहे हैं लेकिन वो अब तक के सबसे असफल ऐंकर ही रहे हैं। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो संजय दत्त जब भी बिग बॉस के स्टेज पर डायलॉग भी बोलते हैं या कोई एक्ट भी करते हैं तो ऐसा लगता है कि वो सलमान खान की नकल मार रहे हैं। उनकी ओवर एक्टिंग देखते ही इस शो को देखने का उत्साह ठंडा पड़ जाता है।
बॉलीवुड में हर कोई जानता है कि अगर सलमान कोई काम करते हैं तो उसे पुरी तनमयता के साथ करते हैं और उनके हर एक्ट में एक ओरिजनॉलिटी होती है। जो शायद संजय खुद में लाने में नाकाम रहे हैं। संजय केवल काम टालने के मकसद से टीवी पर आएं हैं।
ये तो रही होस्ट की बात अगर प्रतिभागियों की भी बात करें तो इस बार बिग बॉस में कोई ऐसे चेहरे नहीं थे जिसे लोग देखना चाहते हैं। दर्शकों का रहा सहा उत्साह बस वहीं पर ठंडा पड़ गया। आज कुल मिलाकर 10 प्रतिभागी ही इस घर में बचे हैं। अगर इस घर की वैम्प पूजा मिश्रा की बात करें तो लगभग हर नॉमिनेशन की लिस्ट में उनका नाम सबसे पहले आया है और बिग बॉस के अनुसार हर बार उन्हें जनता बचा लेती है।
वैसे मुझे समझ नहीं आता कि दर्शक पूजा जैसी वैम्प को बचा कर क्या करना चाहते हैं, क्यों वो अपना समय इन लड़ाई झगड़ो को देख कर नष्ट कर रहे हैं। कोई बिल्लीयों की लड़ाई आखिर कब तक देख सकता है वो भी एक ही बिल्ली? यह तो समझ के परे है। खैर ये तो रही प्रिताभागियों की बात। अब इस घर में आर्यसमाज से जुड़े स्वामी अग्निवेश को भी जगह दी गयी। लेकिन उनकी बातें बस दो दिन की रही दो दिन बाद स्वामी गये और उनकी बातें भी। स्वामी जी के आने से टीआरपी में कुछ खास फर्क नहीं आया।
काफी दिनों इस घर में कुछ हॉट एंड हैप्निंग नहीं हुआ लेकिन अब बिग बॉस के इस आखरी दाव सन्नी लियोने से हो सकता है कि इनकी टीआरपी की नैया कुछ लोगों की बदौलत संभल जाए। खैर ये पॉर्न स्टार कितने दर्शक बटोर पाएंगी ये तो बिग बॉस के आगे आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












