BB 17: विक्की की चाल पर भड़की अंकिता, पहले ही दिन बिग बॉस ने की विक्की अंकिता की बेइज्जती

Vicky Ankita Bigg Boss 17: टेलीविजन का मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर अपनी अपना गेम शुरू कर चुके हैं लेकिन पहले ही दिन विक्की जैन पर उनकी ही चाल उल्टी पड़ गई है। खेल की शुरूआत में ही विक्की अंकिता का गेम खराब होता दिखाई दे रहा है।
दरअसल, अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने घर में आते ही अपना दिमाग चलाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद उन्हें ना केवल बिग बॉस से तलाड़ लगी बल्कि अंकिता लोखंडे की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। शो का एक प्रोमो सामने आया है।
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में आप देखेंगे कि विक्की जैन घरवालों को भड़काते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की कुछ घरवालों से बात करते हुए कह रहे हैं कि अभी भी वक्त है चाहे तो मकान बदल सकते हैं। आपके पास सिर्फ 2 मिनट का वक्त है।
इसके बाद बिग बॉस विक्की जैन की क्लास लगाते हैं। बिग बॉस विक्की से कहते हैं- 'विक्की भैय्या दिमाग चलाने का इतना ही शौक है तो क्यों आप अंकिता के पीछे-पीछे मकान नंबर एक में गए। या फिर आपको नेशनल टेलीविजन पर ये दिखाना था कि मैं तो मेरी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं।'
बिग बॉस के ये कहते ही विक्की जैन शॉक्ड हो जाते हैं तो वहीं अंकिता का चेहरा उतर जाता है और वो गुस्से में लाल होकर वहां से चली जाती हैं। अब देखना होगा कि विक्की की ये चालाकी घर में उन पर और अंकिता पर कितनी भारी पड़ती है।
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 17' में इस बार मकान को तीन हिस्सों में बांटा गया है. एक हिस्सा दिल वालों का है जिसे मकान नंबर एक कहा गया है। इस मकान में विक्की और अंकिता ने रहने का फैसला किया था जिसमें उनके अलावा ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय हैं।


Click it and Unblock the Notifications