बिग बॉस 7- भारती के दीवाली गिफ्ट ने रुला दिया सभी को!
भारती से गिफ्ट पाकर प्रत्युषा और काम्या भी काफी इमोशनल हो गयीं। काम्या को उनकी बेटी ने अपने हाथों से दीपावली का कार्ड बनाकर भेजा था। जिसपर उनकी और बेटी की तस्वीरें थीं। काम्या ये कार्ड देखकर काफी इमोशनल हो गयीं उन्होंने भारती को गले लगाकर ढ़ेर सारा धन्यवाद कहा और उन्होंने कहा कि भारती ने उन्हें बेस्ट दीवाली गिफ्ट दिया है। प्रत्युषा भी काफी भावुक हो गयीं और रोने लगीं। भारती ने प्रत्युषा से कहा कि वो रोना बंद करें। और खुशियां मनाएं। सोफिया तो इतनी खुश हुईं कि उन्होंने भारती को पकड़कर ढ़ेर सारी किस देने शुरु कर दीं।
भारती के साथ ऐली ने मिलकर बेली डांस किया तो अरमान ने भारती के साथ रोमांस भी किया। भारती के अलावा फिर बिग बॉस के घर पर दादी और पलक भी आए। दादी ने तो गौहर को लेकर मजाक बनाते हुए कहा गौहर ने तो अपने ब्वॉयफ्रैंड के लिए बिग बॉस का घर छोड़ दिया था लेकिन उन्होंने तो अपना गांव ही छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












