Bigg Boss के घर में फिर गूंजा- 'बाप पे मत जाना', क्या घर में हो गई है डॉली बिंद्रा की एंट्री?

Bigg Boss

Bigg Boss OTT 2 Update: 'बिग बॉस ओटीटी 2' हाउस के अंदर एल्विश यादव और अविनाश सचदेव के आमने-सामने होने से माहौल गरम हो गया। एल्विश, जो पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी हैं, 'छोटी बहू' एक्टर यानी अविनाश द्वारा उन पर पोकिंग का आरोप लगाने के बाद लड़ाई से पीछे नहीं हटे।

एल्विश अविनाश की लड़ाई

एल्विश और अविनाश के बीच जब लड़ाई बढ़ी तो एल्विश ने अविनाश के लिए 'बेवकूफ का बच्चा' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद अविनाश उन पर अपना आपा खो बैठे। अविनाश ने यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वह अपने पिता को उनकी बातचीत में न घसीटें। उन्होंने कहा, ''बाप पे मत जा.'' खैर उनकी लड़ाई ने फैंस को बिग बॉस सीजन 4 में मनोज तिवारी-डॉली बिंद्रा की 'बाप में मत जाना' वाली लड़ाई की याद दिला दी।

अभिषेक ने एल्विश को समझाया

फुकरा इंसान ने एल्विश यादव से लड़ाई के दौरान किसी के पिता का नाम न लेने का अनुरोध करते हुए दोनों को शांत करने की कोशिश की। एल्विश ने आगे कहा कि उनका कभी भी अविनाश सचदेव के पिता के बारे में कुछ भी कहने का इरादा नहीं था। एल्विश ने फुकरा इंसान से कहा, "एक चीज तो मैंने देख ली यार। बिना गाली गालौच के लड़ना मुश्किल है।" अभिषेक मल्हान ने उनके साथ ज्ञान की बातें साझा कीं और उन्हें शांत रहने के लिए कहा। अभिषेक ने एल्विश को सही तरीके से सलाह देकर सोशल मीडिया पर दिल जीत लिया। अभिषेक ने यादव से कहा, "मेरा एक ही उसूल है। बे मतलब के उंगली नहीं करता।"

एल्विश पहले भी अविनाश से भिड़े

आपको बता दें, एल्विश इससे पहले भी अविनाश से पंगा ले चुके हैं। घर में आने के बाद से ही एल्विश अविनाश को पोक करते नजर आए थे, एक वीडियो में दिखा था कि एल्विश अविनाश के पास जाते हैं और कहते हैं कि खुश हो ना भाई तुम तो इस पर अविनाश कहते हैं क्या ही फर्क पड़ता है। तो एल्विश कहते हैं कि मुझे पड़ता है फर्क, मुझे खटकता है वो बंदा जो सारा दिन कुछ भी नहीं करता है। इस पर अविनाश कहते हैं कि खटका फिर... तू अभी आया है... इस पर एल्विश कहते हैं तो क्या हो गया... तूने क्या उखाड़ लिया, पिछले 27 दिनों में।

कौन हैं एल्विश

आपको बता दे कि एल्विश यादव एक जाने माने यूट्यूबर हैं, जो कि शॉर्ट फिल्में बनाते हैं और अपने दो दो चैनल को एक साथ चलाते हैं। एल्विश के पहले चैनल का नाम है एल्विश यादव व्लॉग्स और दूसरा चैनल का नाम एलविश यादव के नाम से है। खास बात यह है कि, एल्विश याद के चैनलों के 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इन सबके अलावा 25 वर्षीय यूट्यूबर एलविश यादव फाउंडेशन भी चलाते हैं, और उनके 5 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं। सूत्रों की मानें तो, वह सिस्टम क्लोदिंग के संस्थापक भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X