ब्रेकिंग: बिग बॉस अतुल कपूर 55 साल की उम्र में हुए कोरोना पॉज़िटिव, अब किसकी आवाज़ सुनेंगे दर्शक और घरवाले?

इस समय एक बार फिर से पूरा देश कोरोना की चपेट में है और इसका असर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी बड़े स्तर पर दिख रहा है। अब एक बेहद चौंकाने वाली खबर के मुताबिक, बिग बॉस अतुल कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। अतुल कपूर, बिग बॉस की वो आवाज़ हैं जिसे बिग बॉस के घरवाले और दर्शक चौबीस घंटे सुनते हैं।

कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद अतुल कपूर तुरंत क्वारंटीन हो चुके हैं वहीं उनके साथ काम करने वाली बिग बॉस की बाकी टीम भी टेस्ट करवा रही है। बिग बॉस में हाल ही में नकली प्रतिभागी बनकर चार मेहमान आए थे जिनके साथ टीम ने लगातार काम किया है।

bigg-boss-atul-kapoor-tests-positive-for-corona-bigg-boss-15-cast-and-crew-to-undergo-tests

वहीं अगर अतुल कपूर की बात करें तो 2006 में बिग बॉस के पहले सीज़न के साथ ही अतुल कपूर इसकी आवाज़ बने और आज तक वो पूरे देश में बिग बॉस की आवाज़ के नाम से ही जाने जाते हैं। पहले काफी समय तक उनका नाम गोपनीय रखा गया था लेकिन 10वें सीज़न के साथ ही अतुल कपूर का नाम सार्वजनिक किया गया था। अतुल एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं जो कई अंग्रेज़ी और एनिमेशन फिल्मों को भी अपनी आवाज़ दे चुके हैं। अतुल कपूर की उम्र 55 साल है।

2 हफ्ता बढ़ चुका है शो

2 हफ्ता बढ़ चुका है शो

गौरतलब है कि पहले बिग बॉस का ग्रांड फिनाले मकर संक्रांति पर होना था लेकिन अब ये शो दो हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। बिग बॉस 15 का सीज़न एक हफ्ते का बचा था। लेकिन अब ये शो तीन हफ्ते और आएगा। सलमान खान ने खुद ये खुशखबरी बिग बॉस के फैन्स को दी। माना जा रहा था कि ये फैसला कोरोना के चलते ही लिया गया कि अगर देश में लॉकडाउन जैसे हालात हों तो कम से कम बिग बॉस दर्शकों का मनोरंजन कर सके।

उमर रियाज़ हुए घर से बेघर

उमर रियाज़ हुए घर से बेघर

इस हफ्ते आसिम रियाज़ के भाई उमर रियाज़ टिकट टू फिनाले वीक जीतने के बावजूद घर से बेघर हो गए। उमर रियाज़ पर हिंसा का आरोप था जिसे बिग बॉस ने कतई बर्दाश्त नहीं किया था और उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था। वहीं दर्शकों ने भी उमर को घर से बाहर करने का फैसला लिया। उमर को उनके हिंसात्मक रवैये के लिए कई बार घर में बिग बॉस ने और वीकेंड का वार पर सलमान खान ने चेतावनी दी थी।

होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो दो हफ्ते आगे बढ़ने के बाद अब एक बार फिर से बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी और घर में वापसी करने जा रहे हैं दो पुराने प्रतिभागी - राजीव अदातिया और विशाल कोटियन। राजीव और विशाल का खेल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा था लेकिन फिर भी कम वोट्स के चलते वो शो से बाहर हो गए थे।

सिंबा नागपाल को भी किया गया अप्रोच

सिंबा नागपाल को भी किया गया अप्रोच

वाइल्ड कार्ड के लिए कलर्स के शो शक्ति के एक्टर सिंबा नागपाल को भी एक बार फिर से अप्रोच किया गया था लेकिन सिंबा ने घर में आने से साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि वो इस घर में रहने के लिए फिट नहीं है क्योंकि केवल कैमरों का ध्यान खींचने के लिए वो लगातार लड़ाई - झगड़ा और ऊंची आवाज़ में बात नहीं कर सकते।

अगले सीज़न की तैयारी

अगले सीज़न की तैयारी

वहीं हाल ही में बिग बॉस में कुछ मेहमान आए जो घर के अंदर के प्रतिभागियों के लिए अपना समर्थन देने आए थे। इनमें रश्मि और प्रतीक को समर्थन देने आईं थीं टीवी की सीता देबिना बनर्जी। देबिना ने खुलासा किया कि उन्हें पिछले कई सीज़न से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है लेकिन वो निजी कारणों से नहीं आ पाती हैं जिस पर सलमान ने मज़ाक करते हुए कहा कि अब अगले सीज़न की तैयारी आप कर ही लीजिए।

सलमान खान का सबसे महंगा

सलमान खान का सबसे महंगा

गौरतलब है कि बिग बॉस 15 सलमान खान का सबसे महंगा सीज़न। इस सीज़न के लिए सलमान खान ने शो को होस्ट करने के लिए कुल 450 करोड़ रूपये की फीस ली है। वहीं बिग बॉस में सलमान खान 11 सीज़न होस्ट कर चुके हैं और ये उनका 12वां सीज़न है। दर्शक होस्ट के तौर पर सलमान खान को बिग बॉस में देखना काफी पसंद करते हैं।

क्या होगा शो का फैसला

क्या होगा शो का फैसला

अब बिग बॉस अतुल कपूर के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद देखना है कि शो आगे कैसे बढ़ता है। क्या अतुल कपूर, क्वारंटीन रह कर भी प्रतिभागियों से बातचीत करते रहेंगे या फिर दो हफ्तों के लिए शो में बिग बॉस को विश्व सुंदरी रिप्लेस करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X