Delnaaz Irani:11 साल से काम नहीं है, नीना गुप्ता की तरह मैं भी काम मांगती हूं, अच्छी एक्ट्रेस हूं

Delnaaz Irani

Delnaaz Irani:कल हो ना हो, रा वन ने डेलनाज ईरानी के करियर को बड़ा जंप दिया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो के साथ बिग बॅास में भी काम किया। काफी पैसा और फेम कमाने के बाद डेलनाज कई सालों से काम की तलाश कर रही हैं। लेकिन उन्होंने कोई मौका नहीं मिला। एक वक्त के बाद डेलनाज ईरानी के पास काम नहीं था। एक्ट्रेस बीते 11 साल से काम की खोज कर रही हैं। डेलनाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद की निजी जिंदगी में आई परेशानी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी जिंदगी में प्रोफेशनल लाइफ के कारण संघर्ष कर रही हैं। डेलनाज ने कहा कि लोग कलाकारों से ज्यादा सोशल मीडिया पर आने वाले इन्फ्लुएंसर्स को महत्व देते हैं। डेलनाज ईरानी ने आरजे सिद्धार्थ कनन से उनके शो पर दिल खोलकर बात की है। किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के सवाल पर डेलनाज ने अपना पक्ष सामने रखा।

मुझे कास्ट क्यों नहीं किया-डेलनाज ईरानी

मुझे कास्ट क्यों नहीं किया-डेलनाज ईरानी

डेलनाज ने कहा कि यह सवाल निर्माताओं को पूछना चाहिए कि आप लोगों को मुझे कास्ट क्यों नहीं किया। मैं आपके शो के जरिए नीना गुप्ता वाला रास्ता अपनाकर काम मांगना चाह रही हूं। वह सवाल उठाती हैं कि मुझे बड़े पर्दे पर कास्ट क्यों नहीं किया है? मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं।

कल हो ना हो के बाद मैं एक खोया हुआ बच्चा बन गई- डेलनाज ईरानी

कल हो ना हो के बाद मैं एक खोया हुआ बच्चा बन गई- डेलनाज ईरानी

डेलनाज ने आगे अपने प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि मैं अपनी जिंदगी में हमेशा काम करती रही हूं। मैंने कभी ना कुछ सोचा और ना कोई प्लानिंग की। जैसे इन दिनों पीआर एजेंसी काम संभालती हैं। मेरा साथ यह हुआ कि कल हो ना हो के बाद मैंएक खोया हुआ बच्चा बन गई थी।

19 साल से इसी नाम से पहचानते हैं- डेलनाज ईरानी

19 साल से इसी नाम से पहचानते हैं- डेलनाज ईरानी

मुझे एक फिल्म मिली और मैंने अपना काम अच्छे से किया। 19 साल भी लोग मुझे अमन, नैना, स्वीटू बोलते हैं तो सुनकर गर्व होता है। डेलनाज ने यह भी बताया कि कल हो ना हो के बाद उन्हें कई फिल्में की। हालांकि वो फिल्में नहीं चल पाईं। डेलनाज ने कहा कि कल हो ना हो के हिट होने के बाद उन्होंने खुद के लिए कोई भी पीआर एजेंसी को हायर नहीं किया। उन्होंने निर्माता-निर्देशक से सीधे संपर्क किया।

कल ग्रुप और कैंप बन गया

कल ग्रुप और कैंप बन गया

डेलनाज ईरानी ने कहा कि सतीश जी ने कल हो ना हो देखने के बाद मुझे मिलेंगे मिलेंगे का प्रस्ताव दिया था। फिलहाल वो जुड़ाव छूट गया है। यहां पर कास्टिंग डायरेक्टर के साथ संघर्ष का समय चल रहा है। मेरे लिए संघर्ष ज्यादा हो गया है। आज कल ग्रुप और कैंप बन गया है। उनके दफ्तर जाना होता है।डेलनाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर ब्लू टिक ना होने के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इसी वजह से एक्टर्स के काम पर फर्क पड़ रहा है। ईरानी ने कहा कि कई एक्टर आर्थिक तौर पर सही हालात में हैं। ऐसे में वह घर पर बेरोजगार बैठ सकते हैं। लेकिन उनके बस की यह बात नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X