बिग बॉस Winner प्रिंस के खुलासे - बींग ह्यूमन से लेकर टीवी शो तक!
[टेलीविज़न] रियलिटी शो बिग बॉस-9 के ग्रैंड फिनाले में प्रिंस नरूला ने बिग बॉस का खिताब जीतकर वह रियलिटी शो के बेताज बादशाह बन चुकें है। ऋषभ सिन्हा रनर अप रहे।बिग बॉस-9 जीतने के बाद प्रिंस ने अपनी प्राइज मनी में से पांच लाख रूपये बीइंग ह्यूमन को दान में देकर दर्शकों को फिर से अपना कायल बना लिया।
शो के फिनाले में प्रिंस ने सभी का यह कहकर दिल जीत लिया उनकी जीत का क्रेडिट किश्वर को जाता है। गपशप गलियारों के मुताबिक शो में मनी टास्क के दौरान किश्वर ने शो को प्रिंस की फैन-फोलोविंग को देख कर शो छोड़ दिया था। हालाँकि उन्होंने बाद में घर से बाहर आकर अपने एलिमिनेशन को गलत करार दिया था।
[TRICK: सलमान दा 'फैन' प्लान के साथ प्रिंस नरूला बनेंगे बिग बॉस 9 WINNER!]
बिग बॉस 9 के घर में प्रिंस की छवि बेहद दिलफेंक टाइप के शख्स की रही। एंट्री के दौरान जब सलमान ने उनसे पूछा था कि वे किसे अपनी प्रिंसेस के रूप में देखते हैं तो उन्होंने दिगंगना का नाम लिया था। कुछ दिनों बाद उन्हें रिमी सेन से फ्लर्ट करते देखा गया। रिमी के बाद उनका दिल आया युविका चौधरी पर, जिन्हें उन्होंने दिल के आकार का पराठा देकर प्रपोज भी किया था।
युविका के इविक्ट होने के बाद जब नोरा फतेही ने घर में एंट्री ली तो प्रिंस के साथ उनकी नजदीकियां चर्चा में रहीं। दोनों के लिए 'बिग बॉस' ने एक डेट भी अरेंज की थी। इस दौरान उन्हें पूल के पास kiss करते देखा गया था।
[बिग बॉस 9 FIX...अफवाहों के बाद सलमान के शो को क्या करना पड़ा!]
बता दें, प्रिंस नरूला एक मॉडल हैं। वे MTV का शो 'रोडीज X2' और 'स्प्लिट्स विला 8' के विनर रह चुके हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 2014 में प्रिंस ने मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें वे सेकंड रनर अप रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











