बिग बॉस 9 विनर प्रिंस नरुला के भाई की समुद्र में डूबने से हुई मौत, बड़ी खबर
बिग बॅास 9 फेम प्रिंस नरुला जल्द ही नच बलिए में अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन इससे पहले उनके परिवार में एक बड़ा हादसा हो गया है। प्रिंस ने अपने परिवार के एक बेहद करीबी सदस्य को खो दिया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस नरुला के भाई रुपेश नरुला की मौत हो गई है।
जो कि कनाडा में रहते थें। मिली जानकारी के अनुसार रूपेश नरूला की मौत टोरोंटो के स्केयरबॅाघ के ब्लफर्स पार्क बीच पर हुई है। वह यहां पर कनाडा डे सेलिब्रेट करने पहुंचे थें। परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि रूपेश नरुला घर से अपने दोस्तों के साथ कनाडा डे सेलिब्रेट करने निकले थे।

यह सेलिब्रेशन टोरंटो के ब्लफर्स पार्क बीच पर हो रहा था, जहां समुद्र की एक तेज लहर उन्हें बहा ले गई। रूपेश को तैरने नहीं आता था। डूबने से मौके पर उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि रूपेश की शादी तीन महीने पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी को जुलाई में कनाडा ले जाने वाले थे।
रूपेश की मौत की खबर सुनकर प्रिंस को गहरा झटका लगा है।ऐसे में प्रिंस इस वक्त नच बलिए का हिस्सा बनना काफी मुश्किल है। प्रिंस और उनका परिवार इस वक्त काफी सदमे में हैं। आपको बता दें कि साल 2018 में प्रिंस और युविका ने शादी की थी। इसके बाद उनके भाई ने शादी की। फिलहाल प्रिंस और युविका नच बलिए का हिस्सा बनेंगे या नहीं इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











