बिग बॉस 9 में जज्बा को नहीं प्रमोट कर सकेंगे सलमान!
सलमान खान का हिट टीवी शो बिग बॉस 9 जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इस शो को लेकर आज भी दर्शकों में उतनी ही उत्सुकता है जितनी की हर साल हुआ करती है।
पिछले कुछ सीजन से ये खबरें आ रही थीं कि सलमान खान बिग बॉस नहीं करेंगे लेकिन हाल ही में सलमान ने खुद कंफर्म किया कि वो बिग बॉस 9 कर रहे हैं।
बिग बॉस हर बार ही बॉलिवुड फिल्मों को प्रमोट करना का एक अहम प्लेटफॉर्म रहा है और इस बार भी हर एक्टर अपनी फिल्म को प्रमोट करने बिग बॉस में आएगा। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म जज्बा को बिग बॉस पर प्रमोट नहीं कर सकेंगी।
लेकिन ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि सलमान और ऐश एक्स कपल हैं लेकिन इसलिए क्योंकि जज्बा 9 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और बिग बॉस शुरु हो रहा है 11 अक्टूबर से।
salman khan bigg boss 9 aishwarya rai bachchan jazbaa bollywood सलमान खान बिग बॉस 9 ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलिवुड जज्बा


Click it and Unblock the Notifications


