बिग बॉस 9 FIX...अफवाहों के बाद सलमान के शो को क्या करना पड़ा!
[टेलीविजन] बिग बॉस 9 अपने ग्रैंड फिनाले से बस एक कदम की दूरी पर है,इससे पहले शो में हुआ एक धमाका जिसने कर दिया सबको हैरान। कयास लगाये जा रहे थे, की मंदाना शो की विजेता बन सकती है क्योँ कि वह जीत की प्रबल दावेदार है,लेकिन अचानक हुए एलिमिनेशन ने सबको चौंका दिया। खबर है कि मंदाना घर से बेघर हो चुकी है।
[OOPS: सलमान - एकता मिलकर कर चुके हैं बिग बॉस फिनाले FIX!]
बता दें बीते दिन ही उनकी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 रिलीज हुई है जिसके चलते उन्हें घर से बेघर किया गया, इसमें कितनी सच्चाई ये तो नहीं पता। इसी के साथ बिग बॉस के घर ग्रैंड फिनाले की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। गपशप गलियारों के मुताबिक घर के अंदर ग्रैंड फिनाले का हॉट एंड सेक्सी डांस शूट हुआ है
इस डांस वीडियो में इस वीडियो में रोशेल-कीथ ने फिल्म हेट स्टोरी 2 के रोमांटिक गाने 'तुम्हें अपना बनाने का जुनून' पर पानी में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांस सिक्वेंस बेहद हॉट एंड सेक्सी तरीके से शूट किया गया है। इसी के साथ अपने राऊडी स्टाइल के लिए चर्चित ऋषभ भी 'वरना गब्बर आ जाएगा' पर परफॉर्म करते दिखेंगें।
[5 Reasons: प्रिंस नरूला बन सकते हैं बिग बॉस 9 WINNER!]
गपशप गलियारों के मुताबिक बिग बॉस के फिनाले में सलमान खान की एक्स गर्ल-फ्रेंड कैटरीना कैफ को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ बिग-बॉस के स्टेज पर अपने नच का जलवा बिखेरती हुई नजर आयेंगीं। तो दूसरी और र्जुन कपूर खतरों के खिलाड़ी का प्रमोशन करते हुए
दिखाई देंगें।
फ़िलहाल शो में तीन प्रतिभागी बचें हैं, प्रिन्स नरूला.ऋषभ सिन्हा,रोशेल राव। अब बिग बॉस सीजन 9 का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला आज की रात हो जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











