बिग बॉस में आज लगेगा Hotness संग कॉमेडी का तड़का
[टेलीविजन]आज रात बिग बॉस9 का विजेता दुनिया के सामने होगा। हफ्तों की कंट्रोवर्सी और मेहनत के बाद आखिरकार शो अपने आखिरी दिन पर पहुंच गया है। बिग बॉस ग्रैंड फिनाले की जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। वहीं इस स्पेशल दिन की तैयारी में शो के कंटेस्टेंट और टीवी सितारे भी जुट गए हैं।
बता दें शो में तीन फाइनलिस्ट बचे हैं- प्रिंस नरूला-रोशेल राव,ऋषभ सिन्हा। लिहाजा, उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।वैसे इन सबमें विजेता बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा प्रिंस या मंदाना से की जा रही थी। लेकिन खबर है कि मंदाना घर से बेघर हो चुकी हैं।
[TRICK: सलमान दा 'फैन' प्लान के साथ प्रिंस नरूला बनेंगे बिग बॉस 9 WINNER!]
बहरहाल, शो के इस अंतिम दिन के लिए कंटेस्टेंट डिफरेंट लुक अपना रहे हैं। हम्मम..तो फिनाले में उनका जलवा देखने के लिए तैयार हो जाए, क्योंकि कई युवा दिलों की धड़कन बढ़ने वाली है। इतना ही नहीं शो में सभी एक्स प्रतिभागी अपने-अपने एक्स प्रतिभागी को सपोर्ट करते हुए नजर आयेंगें।
फिनाले के दिन बिग-बॉस 9के सेट पर सलमान खान की एक्स गर्ल-फ्रेंड कैटरीना कैफ और आदित्य कपूर अपनी फिल्म फितूर का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें। तो दूसरी और अर्जुन कपूर खतरों के खिलाड़ी का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगें।
[OOPS: सलमान - एकता मिलकर कर चुके हैं बिग बॉस फिनाले FIX!]
साथ ही टीवी के दुनिया के सितारे यानी मौनी रॉय सलमान के रोमांटिक डांस परफॉरमेंस देंगी तो दूसरी ओर और कॉमेडी नाइट्स बचाओ की टीम बिग-बॉस के मंच सभी प्रतिभागियों की खिचाई करती हुई दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications












