[टेलीविजन] बिग बॉस 9 में धीरे धीरे ही सही लेकिन गॉसिप और मसाला दोनों ही आ रहा है। और आज रात तो बिग बॉस सेक्सी हो गया। क्योंकि दोनों कपल सुयश - किश्वर और कीथ - रोशेल एक दूसरे के कुछ ज़्यादा ही करीब आ गए।
हालांकि इस कुछ ज़्यादा का मतलब उतना नहीं था जितना मीडिया ने दिखाया पर दोनों ही कपल काफी करीब आते और किस करते दिखे। वहीं प्रिंस के कैप्टन बनने के बाद घर में नया टास्क आ चुका है और ये टास्क इतना मज़ेदार है कि सबकी बोलती ही बंद हो गई है। क्योंकि अगर शोर किया तो मुन्ना जाग जाएगा। जानिए कैसा गया बिग बॉस के घर में 18वां दिन -
बिग बॉस DAY 18
बिग बॉस के घर में नया टास्क काफी दर्द भरा है लेकिन किसी को आवाज़ नहीं निकालनी है और दर्द सहना है। अगर आवाज़ निकली तो पालने में सो रहा बच्चा जाग जाएगा और खेल खत्म !
बिग बॉस DAY 18
इस टास्क के लिए सबको कुछ ना कुछ ऐसा करना पड़ा जिसमें काफी दर्द हो पर आवाज़ नहीं निकाली जाए। सुयश ने पैर की वैक्सिंग करवाई!
बिग बॉस DAY 18
कीथ ने जूतों से लात खाई वो भी बिना किसी सपोर्ट के बैठ के।
बिग बॉस DAY 18
मंदाना ने अपनी चिन पर यानि कि ठुड्डी पर खींची हुई इलास्टिक से काफी मार खाई।
बिग बॉस DAY 18
दिगांगना ने 5 बाल्टी बर्फ का पानी अपने सर पर डाला।
बिग बॉस DAY 18
वहीं एक बच्ची ने सुयश किश्वर के मुंह पर टेनिस खेला!
बिग बॉस DAY 18
लेकिन रात में दोनों कपल काफी रिलैक्स दिखे। सुयश किश्वर की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं।
बिग बॉस DAY 18
वहीं कीथ और मंदाना भी अंधेरे का थोड़ा फायदा उठाते दिखे!


Click it and Unblock the Notifications