[टेलीविजन] बड़े इंतज़ार के बाद बिग बॉस 9 में वो सब कुछ हो रहा है, जिसके लिए ये शो जाना जाता है। लड़ाई, झगड़ा, दुश्मनी, दोस्ती, गाली गलौज और भी सब कुछ।
शुरूआत की बिग बॉस ने फॉर्चून बाबा को भेजकर और सलमान खान ने सुयश, प्रिंस के परिवार को बुलाकर। जब से उन्हें कई बातें बताकर संभालने को कहा गया तब से सबके मिज़ाज़ ही बदल गए।
और आखिरकार सुयश पर प्रिंस का गुस्सा फूटा टास्क के दौरान जहां उन्होंने वही नीलामी टास्क और कितने ज़ीरो वाला मज़ाक वापस कर दिया। हालांकि जब सलमान ने ये मज़ाक प्रिंस के साथ किया तो उन्हें बड़ा मज़ा आया था लेकिन सुयश पर वो भड़क गए। जानिए कैसा रहा बिग बॉस के घर का 17वां दिन -
17वां दिन और धमाका
17वें दिन पहली बार घर में खुलकर लड़ाई झगड़ा हुआ और जो जिसके दिल में है, वो भी खुलकर सामने आया। वहीं बिग बॉस के टास्क और फॉर्चून बाबा ने रही सही कसर निकाल दी।
किश्वर - सुयश - प्रिंस
प्रिंस जो अभी तक किश्वर के भाई थे,अचानक ही उनके दुश्मन हो गए और इस ग्रुप में जमकर बहसबाज़ी हुई।
सुयश का मज़ाक
घर में हुआ एक फेसबुक टास्क जहां प्रिंस और सुयश को अपना स्टेटस अपडेट करके लाइक इकट्ठे करने थे। सुयश ने प्रिंस पर कमेंट लिखा ज़ीरो आगे हो या पीछे पता होना चाहिए।
भड़क गए प्रिंस
गौरतलब है कि ज़ीरो की गलती की वजह से प्रिंस ने नीलामी टास्क में अपने बैग की कीमत 30 लाख की जगह, 3 लाख लिखी थी। सलमान ने इस पर उनका काफी मज़ाक उड़ाया था।
टूट गई सुयश प्रिंस की जोड़ी
लेकिन इसी मज़ाक से सुयश और प्रिंस की जोड़ी टूट चुकी है। और अब घर में कुछ नए ग्रुप बनने वाले हैं।
मंदाना और किश्वर
जो मंदाना और किश्वर एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती थीं वो अब गर्लफ्रेंड्स बन चुकी हैं क्योंकि मंदाना अपने बॉयफ्रेंड को मिस करते हुए रो रही थीं।
किश्वर का नया रूप
किश्वर का नया रूप देखने को मिल रहा है और वो सब पर ताने ऐसे कस रही हैं जैसे वो मालकिन हों। उन्होंने रोशेल को भी काफी ताने मारे और उनका नामकरण कर दिया।
समझदार कीथ
कीथ अभी भी समझदारी से खेल रहे हैं और वो रोशेल को भी शांत रहने को कहते हैं। वो सुयश को समझाते दिखेंगे और किश्वर से भी बात करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications