[टेलीविजन] बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। अब आज तो घर में खुलकर लोगों के चेहरे दर्शकों के सामने आए क्योंकि आज था घर का तीसरा नॉमिनेशन।
इस हफ्ते 6 लोग नॉमिनेट हो चुके हैं वहीं घर में अभी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री का इंतज़ार हो रहा है। लेकिन 15वां दिन तो आंसुओं के और केवल एक दूसरे के गॉसिप के नाम रहा -
बिग बॉस DAY 15
रोना धोना और एलिमिनेशन
15वां दिन केवल एक दूसरे की बुराई के नाम रहा। साफ दिख रहा है कि घर में ग्रुप बन चुके हैं।
बिग बॉस DAy 15
घरवाले डिस्कस करते दिखे कि मंदाना धीरे धीरे सलमान खान की फेवरिट रिमी सेन को कॉपी कर रही हैं और उन्हें लगता है कि ऐसे ही वो फाइनल तक पहुंचेंगी - घर जाना है की रट लगाकर।
बिग बॉस DAY 15
मंदाना Vs प्रिंस
अभी दो दिनों पहले प्रिंस और मंदाना करीब आते दिख रहे थे लेकिन आज उनमें नोक झोंक हुई। हालांकि प्रिंस ने प्यार से मंदाना को समझाया कि किचन साफ रखें लेकिन मंदाना तो क्वीन हैं!
बिग बॉस DAY 15
एक ग्रुप
बाद में सुयश किश्वर और प्रिंस इस बारे में बात करते दिखे। वैसे भी सलमान की डांट के बाद कैप्टन किश्वर कोशिश कर रही हैं कि घर का हर कोना साफ हो।
बिग बॉस DAY 15
तीसरा नॉमिनेशन
घर में तीसरा नॉमिनेशन हुआ जहां कीथ और मंदाना को पिछले टास्क की वजह से और रिमी को किश्वर ने डायरेक्ट नॉमिनेट किया।
बिग बॉस DAY 15
युविका विकास अरविंद
इसके बाद कन्फेशन रूम में सबने दो नाम दिए जिसके बाद युविका, विकास और अरविंद नॉमिनेट हुए।
बिग बॉस DAY 15
फॉर्चून बाबा
फॉर्चून बाबा ने घर का गेम बदल दिया है। सुयश और प्रिंस को उनके घरवालों की बातें सुनाई गईं कि वो कैसा खेल रहे हैं। अगले दिन दोनों अलग नज़र आए।


Click it and Unblock the Notifications