जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर बुरी फंसी युविका चौधरी- हाथ जोड़ मांगी माफी तो पति प्रिंस ने भी कहा सॉरी
युविका चौधरी मंगलवार को एक विवाद में पड़ गईं। जिसके बाद उन्हें अरेस्ट करने की मांग भी की गई। दरअसल एक व्लॉग में युविका चौधरी ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद ट्विटर पर युविका चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की गई। लेकिन ये मामला यहां भी नहीं रुका और लोगों ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अब युविका चौधरी और प्रिंस नेरुला ने वीडियो के जरिए फिर से माफी मांगी है। युविका के पति प्रिंस नेरुला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वह कहते हैं कि मैं और युविका कास्ट आदि में विश्वास नहीं रखते हैं। दरअसल हमें उस शब्द का मतलब नहीं पता था। मैं भी आपकी माफी का हकदार हूं। मैं दोबारा माफी मांगता हूं। साथ ही में हेटर्स से यही कहूंगा कि कुछ भी जानबूझकर नहीं किया गया है।

युविका ने भी एक वीडियो पोस्ट किया। युविका ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और यही कहा कि वह इस शब्द का मतलब नहीं जानती थी। युविका ने कहा कि उन्होंने अनजाने में उस शब्द का इस्तेमाल किया था। इस अनजाने में हुई भूल को माफ करें।
बता दें ट्विटर पर मंगलवार को युविका चौधरी को लेकर यूजर्स ने अरेस्ट करने की मांग की। वह सारा दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। फैंस ने उनके खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
बता दें युविका ने सोशल मीडिया पर हाल में ही एक व्लॉग शेयर किया था जिसमें वह प्रिंस के साथ नजर आ रही थीं। इस दौरान युविका ने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया था।


Click it and Unblock the Notifications











