बिग बॉस 9: सलमान खान के साथ अक्षय कुमार देंगे डबल ट्रबल!
[टेलीविजन] क्या.. एक साथ अक्षय कुमार और सलमान खान! अफवाहों की मानें तो बिग बॉस 9 में इस बार बड़ा धमाका होने वाला है। जी हां, काफी समय से हमें गेस्ट लिस्ट में उलझा कर रखा गया था। लेकिन अब अफवाह आ रही कि शो के निर्माता सलमान खान के डबल ट्रबल देने के लिए एक और सुपरस्टार लाने वाले हैं।

जब सलमान के साथ किसी एक्टर की जोड़ी बनाने की बात हो तो फिर अक्षय कुमार से बेहतर और कौन हो सकता है भला। दोनों का मजाकिया अंदाज शो को किस स्तर पर ले जाएगा, ये सोच कर ही हम उत्साहित हैं।
.... तो अब यह टीवी शो भी लगाएगा 10 साल की छलांग!
जैसा कि इस बार शो का टैगलाइन है- डबल ट्रबल.. इसीलिए हो सकता है कि बिग बॉस में यह बदलाव किया है। फिलहाल, यह खबर महज एक अफवाह है।
लेकिन उम्मीद करते हैं कि यह सच हो जाए.. आपका क्या कहना है?
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











