बिग बॅास विनर गौतम गुलाटी कोरोना पॉजिटिव, लंदन से तस्वीर शेयर कर बोला- कोविड 19 बेकार
कोरोना वायरस की चपेट में अभी तक कई स्टार्स आ चुके हैं। लेकिन कई ऐसे कलाकार भी हैं जो कि शूटिंग के कारण कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। नए साल के शुरू होने से पहले बिग बॅास के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॅास 8 के विजेता और बिग बॅास 13 के दौरान बतौर गेस्ट नजर आने वाले एक्टर गौतम गुलाटी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गौतम गुलाटी का कोरोना परीक्षण किया गया।

जहां उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गौतम गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी भी शेयर की है।गौतम गुलाटी के इंस्टाग्राम पर इस खबर के शेयर करने के साथ ही फैंस जल्द उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि गौतम गुलाटी इस वक्त देश में नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











