..................... Bigg Boss 8- What makes Salman Khan angry - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 8- क्यों आता है सलमान को गुस्सा!

बिग बॉस के घर में हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा होता है जिससे घर के प्रतिभागियों के बीच अनबन होती है, झगड़े होते हैं। अक्सर कुछ ऐसी बातें भी होती हैं जो कि बिग बॉस के पारिवारिक शो होने के टैग पर प्रश्नचिह्न भी लगाती हैं। लेकिन बिग बॉस 8 के घर में काफी कुछ ऐसा हुआ जिसने सलमान खान को कई बार गुस्सा दिलाया। हालांकि सलमान खान के गुस्से का पारा जितना ऊपर जाता है शो की टीआरपी भी उतनी ही ऊपर जाती है लेकिन सलमान की इमेज पर इसका निगेटिव प्रभाव पड़ता है।

पिछले भी कुछ सीजनों में देखा गया कि सलमान खान प्रतिभागियों से नाराज हुए और जिसकी वजह से खुद सलमान खान भी काफी विवादों में घिरे। लेकिन सलमान ने हमेशा ही इन बातों को ज्यादा तूल ना देकर इन्हें अनदेखा कर दिया। पर इन बातो से दर्शकों पर ये प्रभाव पड़ा कि उन्हें लगा सलमान खान बहुत ही गुस्से वाले इंसान हैं और उन्हें वो लोग बिल्कुल नहीं पसंद जो उनसे बहस करते हैं या उनकी बात पर गलत रिएक्शन देते हैं।

1. शुरुआत करते हैं करिश्मा से जब सलमान ने मजाक में करिश्मा व प्रीतम को जोड़ा तो इसपर करिश्मा बेहद नाराज हो गयीं और उन्हें लगा कि एक शादीशुदा इँसान से उन्हें जोड़ा जा रहा है, वो रोने लगीं। इसपर सलमान को गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि करिश्मा जो कि इस छोटे से मजाक को नहीं झेल सकीं वो इस इंडस्ट्री में रहने लायक ही नहीं हैं।

2. इसके बाद एक एपिसोड में सलमान खान को गौतम पर नाराज होते दिखाया गया जब गौतम ने कहा कि उनके और डाएंड्रा के बीच सिर्फ दोस्ती है।सलमान ने कहा कि परदे पर उन्हें भी दिख रहा है कि ये दोस्ती किस हद तक है।

3. सलमान पुनीत पर भी नाराज होते दिखे जब पुनीत जी ने अपने बल का प्रयोग करते हुए आर्या बब्बर को धक्का दे दिया था। उन्होंने कहा कि ये गेम शो है यहां पर इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए।

4. बिग बॉस 8 के प्रतिभागी सुशांत पर सलमान उस वक्त भड़के जब सुशांत बराबर अपनी कैटगरी के लोगों को लेकर बातें करते दिखे। सलमान ने कहा कि इस तरह की बातें करके सुशांत खुद अपने बेइज्जती कर रहे हैं।

5. सलमान खान को उपेन पर गुस्सा आया क्योंकि जब वो उपेन से सवाल कर रहे थे तो करिश्मा उसका जवाब दे रही थीं। सलमान ने कहा कि जिससे सवाल पूछा जाए वो खुद जवाब दें। उन्होंने उपेन को भी कहा कि वो दूसरों के साथ जैसा चाहें वैसा मजाक करें लेकिन जब उनपर बात आती है तो वो खुद नाराज हो जाते हैं।

6. बिग बॉस 8 के दौरान सलमान खान को इस बात पर भी गुस्सा आया कि कई टास्क के दौरान लड़कियों ने लड़कों को ये कहकर हराने की कोशिश की कि वो लड़कियां हैं और उन्हें लड़के नहीं छू सकते। सलमान ने कहा कि इससे ये जाहिर होता है कि लड़कियां अपने लड़की होने का फायदा उठा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X