बिग बॉस 8- उपेन ने करिश्मा से कहा मुझसे शादी करोगी!
बिग बॉस 8 में अभी तक कई प्रेम कहानियां सुर्खियों में आ चुकी हैं- उपेन-सोनाली की, गौतम सोनाली की, गौतम डाएंड्रा की और अली व डिंपी की। लेकिन इनमें से कोई भी प्रेम कहानी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। अब जबकि ये शो अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है तो एक नयी प्रेम कहानी नज़र आ रही है और वो है उपेन व करिश्मा की। हालांकि करिश्मा भले ही इसे मजा़क में उड़ाने की कोशिश करती दिखीं लेकिन उपेन की बातों में जरुर लोगों को सच नज़र आया।
वहीं डिंपी भी उपेन व करिश्मा के प्यार के इजहार के दौरान मौजूद थीं और हंस हंसकर उसने करिश्मा व उपेन के इस प्रेम प्रसंग के काफी मजे भी लिये। करिश्मा ने इस दौरान कहा कि उनका पहले से ही कोई ब्वॉयफ्रेंड है और वो उसके साथ जल्द ही शादी करने जा रही हैं। उपेन ने भी इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वो भी किसी से प्यार करते हैं लेकिन वो करिश्मा से भी प्यार करते हैं।
इस दौरान करिश्मा ने उपेन का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो तो डिंपी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं, सोनाली से प्यार करना चाहते हैं इसपर उपेन ने कहा कि लेकिन वो शादी करिश्मा से करना चाहते हैं। उपेन इसके अलावा भी कई सारी बातों के अलग अलग मतलब बताते दिखे। अपनी और करिश्मा की दोस्ती के कई अलग अलग अर्थ बताते दिखे।
अब देखना ये है कि सोमवार को शुरु हुए करिश्मा व उपेन के एपिसोड को कहां तक खींचा जाता है। क्या शो में बने रहने के लिए उपेन का ये नया पैंतरा है।


Click it and Unblock the Notifications
