Bigg Boss 8- उपेन भी करिश्मा के खिलाफ!
बिग बॉस 8 के सबसे करीबी दोस्त उपेन व करिश्मा के बीच भी धीरे धीरे दरार पड़नी शुरु हो चुकी है। बिग बॉस द्वारा दिये गये कभी हां कभी ना टास्क के दौरान करिश्मा द्वारा लिये गये फैसलों से उपेन व प्रनीत बेहद निराश व नाराज हुए। उन्होंने करिश्मा पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि करिशमा ठीक से फैसले नहीं ले रही हैं। करिश्मा ने जब उपेन को समझाने की कोशिश की तो उल्टा उपेन ने उन्हीं पर इल्जाम लगा दिया।
बिग बॉस ने घरवालों को कभी हां कभी ना टास्क दिया जिसके दौरान घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। उपेन, पुनीत, प्रनीत और सोनाली एक टीम में और गौतम, अली, डिंपी व प्रीतम दूसरी टीम में। दोनों टीमों को थोड़ा थोड़ा वक्त दिया गया घर में हुकूमत करने का और दूसरी टीम को कुछ टास्क देने का। टास्क करने के लिए अगर दूसरी टीम मना कर दे तो उससे हुकूमत करने वाली टीम की जीत होती। सबसे ज्यादा जो टीम टास्क करती उसे विजेता घोषित किया जाता।
पुनीत की टीम ने प्रीतम की टीम को मिर्ची का सूप और बाल शेव करना जैसे कई कार्य किये जिसके लिए दूसरी टीम ने हां कहा और किया भी। वहीं जब प्रीतम की टीम ने पुनीत की टीम को टास्क दिये तो वो अक्सर टास्क करने से मुकर गये। इसके चलते प्रीतम की टीम विजयी घोषित हुई। लेकिन कार्य का संचालन कर रही करिश्मा को इस चक्कर में काफी कुछ सुनना पड़ा।
उपेन ने करिश्मा से कहा कि उन्होंने दोस्ती नहीं निभाई और गलत फैसले किये। जिसकी वजह से दूसरी टीम जीत गयी। इसपर करिश्मा ने समझाया कि वो सिर्फ संचालक का कार्य कर रही थीं दोस्ती बीच में कहा से आ गयी।


Click it and Unblock the Notifications












