..................... Bigg Boss 8 twist- Ajaz Khan to enter Bigg Boss house - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 8- एजाज खान लगाएंगे सबकी वाट

बिग बॉस का घर हमेशा ही तरह तरह के ट्विस्ट्स से घिरा रहता है। बिग बॉस 8 का घर भी एक नये ट्विस्ट से जूझेगा जब बिग बॉस 7 के प्रतिभागी एजाज खान फिर से घर में प्रवेश करेंगे। एजाज खान ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से वादा किया कि वो घर के अंदर जाकर कुछ ऐसा करेंगे कि जिससे दर्शकों को बिग बॉस देखने में और मजा आएगा। यानी कि वो दर्शकों को देंगे एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट।

एजाज खान से जब सलमान खान ने पूछा कि वो घर में जाने के बाद क्या क्या करेंगे तो एजाज ने कहा कि जो उनसे प्यार करेगा वो उसे डबल प्यार देंगे और जो उन्हें धमकाएगा वो उसका जीना मुश्किल कर देंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि घर में इस वक्त सोनाली को लोग बहुत दबा रहे हैं। लेकिन वो घर में जाकर सोनाली का साथ देंगे और उन्हें एक बेहतरीन प्रतिभागी के रुप में सामने लाएंगे। सिर्फ एजाज ही नहीं बल्कि संभावना सेठ, राहुल महाजन और महक चहल भी बिग बॉस 8 का हिस्सा बनेंगी।

बिग बॉस 8 के घर में पिछले हफ्ते से ही ट्विस्ट्स आने शुरु हो गये थे। सबसे पहला ट्विस्ट तब आया जब पिछले हफ्ते सलमान खान ने रविवार की जगह शनिवार को ही प्रनीत को घर से बाहर बुला लिया। उसके बाद इस हफ्ते शनिवार को अपने जन्मदिन के चलते सलमान शो को होस्ट नहीं करने आए और उनकी जगह ली कपिल शर्मा ने। लेकिन रविवार को सलमान ने वादा किया कि वो इस बार सोमवार को घरवालों से मिलेंगे और दर्शकों के लिए एक नया ट्विस्ट लेकर आएंगे।

अब देखना है कि एजाज खान बिग बॉस 8 के घर जाकर किसकी किसकी वाट लगाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X