बिग बॉस 8- सबसे चर्चित विवाद गौतम डाएंड्रा का किस.. सलमान का सिंगल स्टेटस
कलर्स चैनल के रियैलिटी शो बिग बॉस में विवादों का एक अहम स्थान है। शो में प्रतिभागी भी अक्सर ऐसे आते हैं जो किसी ना किसी विवाद से निकलें हों या फिर घिरे हों। उसके बाद इस शो में आने के बाद तो हर एक प्रतिभागी किसी ना किसी विवाद से जुड ही जाता है। फिर चाहे वो घर मे किसी के साथ अपने अफेयर को लेकर हो या फिर सलमान खान के साथ किसी मुद्दे पर बहस को लेकर।
बिग बॉस 8 में अभी तक कई प्रतिभागी विवादों से घिर चुके हैं। सबसे पहले बात करें गौतम और डाएंड्रा की। दोनों के बीच की बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें ना चाहते हुए भी सुर्खियों में ला दिया। वहीं दूसरी तरफ डिंपी की तरफ अली का झुकाव भी किसी विवाद से कम नहीं था। इसके अलावा सलमान खान तो अपने हर एक एपिसोड में किसी ना किसी नये विवाद को जन्म दे दी देते हैं।
तो आइये अभी तक बिग बॉस 8 में उठे विवादों पर जरा एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि आखिर इनमें से सबसे अहम विवाद कौन सा रहा।


Click it and Unblock the Notifications











