Bigg Boss 8- संभावना सेठ का सफर हुआ खत्म..बाइक पर फरार
बिग बॉस 8 का सफर अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच चुका है। इस सफर में अब टॉप 5 प्रतिभागी बचे हैं जिनमें करिश्मा तन्ना, डिंपी महाजन, प्रीतम, अली और गौतम गुलाटी शामिल हैं। छंठीं प्रतिभागी संभावना सेठ का सफर शो के खत्म होने से पहले ही खत्म हो गया और उन्हें एक शानदार रुख्सती मिली। संभावना सेठ जो कि एक वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी थीं उन्हें बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में ही बाहर होना पड़ा।
जीत के इतने नजदीक आकर गेम छोड़कर जाना संभावना के लिए बेहद मुश्किल रहा। संभावना सेठ एक दिन पहले यानी 27 जनवरी को ही डिंपी के साथ हुए अपने झगड़े के बाद ही बिग बॉस का घर छोड़कर जाने के लिए तैयार हो गयीं। यहां तक कि उन्होंने अपना सामान पैक करके बिग बॉस के दरवाजे के सामने खड़े होकर जोर जोर से पुकार लगाई कि उन्हें घर से बाहर जाना है।
हालांकि बिग बॉस के घर का दरवाजा नहीं खुला संभावना ने यहां तक कह दिया कि वो अगर घर में रह गयीं तो वो डिंपी पर हाथ भी उठा सकती हैं। टास्क के दौरान डिंपी और संभावना के बीच हुए इस झगड़े के दौरान गौतम ने बीच बचाव करते हुए संभावना को शांत कराया और दिन की समाप्ति तक संभावना सेठ को घर से बाहर निकाल दिया गया।
ये बिग बॉस 8 का आखिरी एलिमिनेशन था और अब पांचो फाइनलिस्ट बिग बॉस के अंतिम चरण तक जाएंगे और इनमें से किसी एक के हाथों में होगी बिग बॉस 8 की ट्रॉफी।


Click it and Unblock the Notifications