करिश्मा पर भड़के सलमान छोड़ दिया बिग बॉस का स्टेज!

सलमान खान हर शनिवार व रविवार बिग बॉस के प्रतिभागियों के साथ मस्ती करते दिखते हैं। किसी को हंसाते हैं तो किसी को रुलाते हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ कि सलमान को इतना गुस्सा आ गया हो कि वो बिग बॉस का स्टेज ही छोड़ गये हों। इस बार ऐसा हुआ जब सलमान ने लगातार शनिवार से लेकर रविवार के वार के दौरान करिश्मा पर एक के बाद एक अपने जोक्स के अटैक किये।

करिश्मा जो कि बिग बॉस की एक बहुत ही मनोरंजक प्रतिभागी बन चुकी हैं, वो भी अपनी खराब जनरल नॉलेज व बिना सोचे कुछ भी बोल देने की आदत के चलते उन्हें सलमान ने इस शनिवार आड़े हाथों लिया। करिश्मा चूंकि पिछले हफ्ते घर की कैप्टन रही थीं तो सलमान ने उनके द्वारा लिये गये फैसलों को लेकर उन्हें काफी कुछ सुनाया। जिससे करिश्मा काफी परेशान हो गयीं। जब सलमान करिश्मा व प्रीतम को लेकर मजाक करने लगे तो पूरे घर के सामने करिश्मा को खुद की बेइज्जती महससू हुई।

इसी बात पर करिश्मा के आंसू निकलने लगे। घर के सदस्य उठकर करिश्मा को समझाने की कोशिश करने लगे और इसपर सलमान खान को गुस्सा आ गया। सलमान खान ने कहा कि वो और रोना धोना नहीं बर्दाश्त करेंगे। सलमान का कहना था कि ये उनका काम है वो मजाक में सब कुछ कह रहे थे और जरुरी नहीं कि करिश्मा का जब मन होगा तभी सलमान उन्हें लेकर कुछ कहेंगे।

इस बात के बाद सलमान ने प्रतिभागियों से बात करनी बंद कर दी और वो बिग बॉस के स्टेज पर टहलते रहे। दूसरी तरफ घर में सभी प्रतिभागी करिश्मा को समझाने लगे कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। जब सलमान खान दोबारा से टीवी के जरिये घर में गये तो करिश्मा ने कहा कि घरवाले उनपर हंसने लगे थे इसलिए वो रोने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X