बिग बॉस 8, 19 अक्टूबर एपिसोड- गौहर बनीं बिग बॉस, सलमान संग ली क्लास
बिग बॉस में हर शनिवार रविवार सलमान खान की क्लास होती है जिसके दौरान सलमान हफ्ते भर में बिग बॉस प्रतिभागियों द्वारा किये गये उल्टे कामों को लेकर सबकी क्लास लेते हैं। सही को सही और गलत को गलत बताते हैं। पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में काफी कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते बिग बॉस 8 का घर किसी कुरुक्षेत्र से कम नहीं लगा।
रविवार को सलमान खान ने प्रतिभागियों संग दीपावली भी मनाई और उनके साथ मिलकर ट्रूथ एंड डेयर गेम भी खेला। गौहर खान जिन्हें एक दिन का बिग बॉस बनाया गया था उन्होंने भी सलमान के साथ मिलकर बिग बॉस प्रतिभागियों की क्लास ली। उन्होंने अपने पसंदीदा प्रतिभागियों के नाम भी बताए और सभी को अपने एक्सपीरियंस बताए।
गौहर खान के अलावा सरगुन भी इस एपिसोड में आईं और उन्होंने भी प्रतिभागियों को बताया कि बाहर किस तरह से वो नज़र आ रहे हैं और उन्हें अपने अंदर कुछ बदलाव लाने चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











