मैं और शाहरुख दोस्त हो गये- सलमान खान
अभी तक तो दुनिया कहती थी लेकिन अब तो सलमान खान ने भी ये मान लिया है कि शाहरुख खान व सलमान खान के बीच की दूरियां खत्म हो गयी हैं और करन अर्जुन फिर से एक हो गये हैं। जी हां सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी के बाद 22 नवंबर के बिग बॉस 8 के एपिसोड में कहा कि शाहरुख खान व सलमान खान दोस्त हो गये हैं।
हुआ कुछ यूं कि सलमान खान जब बिग बॉस 8 के प्रतिनिधियों से मिले तो उन्होंने सभी को घर के बाहर की खबरें देनी शुरु कीं। उन्होंने सभी को बताया कि उनकी बहन अर्पिता खान की शादी हो गयी है और शाहरुख खान व सलमान खान दोस्त हो गये हैं। घरवाले इस खबर पर काफी खुश हुए। सलमान खान ने इतना ही नहीं बल्कि ये भी कहा कि मीडिया ने उनकी और शाहरुख की तस्वीरों के साथ काफी मस्ती भी की है।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष के साथ बिग बॉस के शो में भी नज़र आईं। सलमान ने स्टेज पर अर्पिता को बुलाकर सभी प्रतिभागियों से मिलवाया। सभी ने अर्पिता व आयुष को ढ़ेर सारी बधाइयां भी दीं। सलमान खान ने घरवालों की खबर भी ली और साथ ही करिश्मा व डिंपी को सुरक्षित भी किया।
वैसे शाहरुख व सलमान की दोस्ती को देखकर बॉलीवुड काफी हिल सा गया है। एक बात तो है कि अगर सिनेमा के तीनों स्तंभ खान यानी शाहरुख, आमिर व सलमान एक हो जाएं तो इनकी सफलता को कोई छू नहीं सकता। इनके बीच की दूरियां का फायदा भी कइयों को मिला है। लेकिन अब इतनी दोबारा दोस्ती कहीं ना कहीं दूसरों का चैन छीन भी रही है।


Click it and Unblock the Notifications
