तो सलमान के डर से रणबीर ने बिग बॉस को 'नो' बोला?

Bigg Boss 8: Ranbir Kapoor refuses to replace Salman Khan
लीजिये खबर आयी ही गयी कि जवां दिलों के धड़कन रणबीर कपूर ने 'बिग बॉस' सीजन 8 को होस्ट करने से इंकार कर दिया है। अब इसकी वजह भले ही कुछ और रही हो लेकिन फिल्मी पंडितों के मुताबिक रणबीर कपूर शांति प्रिय आदमी है और वह अभी अपना सारा ध्यान अपने फिल्मी करियर पर देना चाहते हैं वो भी बिना किसी पंगे के।

अगर वह 'बिग बॉस' का हिस्सा बनते तो निश्चित तौर पर उनकी और सलमान खान की तुलना होती जो कि कैटरीना कैफ के चलते गाहे-बेगाहे होती ही रहती है। लेकिन रणबीर कपूर की पूरी कोशिश होती है दबंग सलमान खान से दूर रहने की। इसलिए ही शायद बवाल से बचने के लिए रणबीर कपूर ने बड़ी ही विनम्रता से कलर्स वालों को बिग बॉस 8 को होस्ट करने से मना कर दिया है।

Did You Know: सलमान के दिल-दिमाग में छायी एली, दूसरी कैटरीना बनाकर लेंगे दम

क्या लूलिया ही हैं सलमान की होने वाली बीवी?

मालूम हो कि बिग बॉस के लगातार चार सीजन को होस्ट करने वाले सलमान खान ने अपने बिजी शिड्यूल की वजह से बिग बॉस 8 को होस्ट करने से मना कर दिया है जिसके कारण ही शो के लिए कलर्स वाले नये और लोकप्रिय चेहरे को खोजने में लगे हैं। उन्होंने इस विषय के लिए शाहरूख खान, अजय देवगन और रणबीर कपूर से संपर्क साधा है लेकिन हर जगह से उत्तर निगेटिव ही आया है।

देखते हैं सलमान खान की जगह कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो का आठवां सीजन कौन होस्ट करता है और वह शो को कहां लेकर जाता है?

Did You Know: बिग बॉस सीजन 7 से चर्चा में आयी विदेशी मॉडल एली अवराम को सलमान ने भरे शो में सबके सामने दूसरी कैटरीना कैफ कहकर संबोधित किया था लेकिन शो के बाद भी सलमान खान के जेहन से एली का अक्स निकल ही नहीं रहा है इसलिए उन्होंने खुले आम स्वीकारा कि एली उनके दिमाग में है इसलिए वह समय आने पर उसे अपनी फिल्म में जरूर मौका देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X