Bigg Boss 8: दिलफेंक हैं राहुल महाजन, अब करिश्मा से हुआ प्यार
राहुल महाजन और कंट्रोवर्सी हमेशा साथ होते हैं। और जब बात बिग बॉस से संबंधित हो, तब तो जैसे सोने पर सुहागा। खैर इस बार कोई कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि बात है उनके दिल की। डिंपी से दूर होने के बार अब राहुल काफी फ्री नजर आ रहे हैं। इसीलिए, कभी उनका दिल सोनाली राउत पर धड़कता है तो कभी किसी और पर। राहुल की ताजा प्यार हैं, शो की कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना।

राहुल महाजन की बिग बॉस हल्ला बोल शो में वाईल्ड कार्ड एंट्री हुई है। और आते ही राहुल इस सीजन की पहले से रही प्रतिभागी करिश्मा तन्ना के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं। एक एपिसोड में राहुल खुलेआम करिश्मा के साथ र्फ्लटिंग करते दिख रहे थे। इतना ही उन्होंने करिश्मा के लुक्स की तारीफ करते हुए दूसरे कंटेस्टेंस के सामने अपनी दिल की बात भी रखी कि वे करिश्मा को बहुत चाहते हैं। उन्होंने सबको बताया कि वे करिश्मा को हमेशा कॉल के द्वारा या व्हाट्सएप पर संपर्क करने की कोशिश करते थे, लेकिन करिश्मा ने कभी कोई जवाब नहीं दिया।
वहीं, करिश्मा भी राहुल के बारे में बात करती दिखीं। लेकिन राहुल के प्रति अपनी नकारात्मक फीलिंग की बात। जी हां, करिश्मा ने सबको बताया कि राहुल उन्हें हमेशा कॉन्टेक्ट करने की कोशिश करते थे, लेकिन करिश्मा उन्हें ब्लॉक कर दिया था। करिश्मा ने बताया कि राहुल ने उन्हें डिंपी से अलग होने की बात भी बताई थी, लेकिन करिश्मा ने राहुल को उसी वक्त बता दिया था कि उन्हें राहुल में कोई इंटिरेस्ट नहीं है।
जब राहुल शो में आए थे तो उम्मीद जताई जा रही थी कि इस शो के दौरान राहुल और डिंपी एक बार फिर करीब आएंगे और अपने टूटे रिश्ते को जोड़ेंगे। लेकिन अफसोस ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा। बल्कि राहुल अलग अलग लड़कियों पर हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications