पुनीत और सोनाली बिग बॉस से बाहर..अब होगा फराह का हल्ला बोल
बिग बॉस 8 में एक के बाद एक ट्विस्ट आते जा रहे हैं और दर्शक ही नहीं बल्कि बिग बॉस 8 के प्रतिभागी भी समझ नहीं पा रहे कि आखिर ये हो क्या रहा है। किस दिन बिग बॉस क्या मोड़ लेगा कोई नहीं जान पा रहा। सलमान खान जो कि बिग बॉस के होस्ट हैं अब बिग बॉस छोड़कर अपनी फिल्म की शूटिगं करने निकल चुके हैं। उनकी जगह ले रही हैं फराह खान। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में पांच पुराने प्रतिभागी राहुल महाजन, संभावना सेठ, महक चहल, एजाज खान और सना खान एंट्री मार रहे हैं।
फिल्हाल बिग बॉस के घर में कुल 10 फाइनल प्रतिभागी हैं जिनमें प्रीतम, गौतम, करिश्मा, डिंपी और अली बिग बॉस 8 के व एजाज खान, संभावना सेठ, महक चहल, सना खान और राहुल महाजन बिग बॉस के पहले के सीजन के प्रतिभागी रह चुके हैं। शनिवार को फाइनल के ट्विस्ट के दौरान सलमान खान ने सबसे कम वोट पाने वाले पुनीत व सोनाली को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया और साथ ही सलमान खुद भी इस शो से बाहर हो गये क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग शुरु करनी थी।
पुनीत के बाहर जाने से गौतम बेहद दुखी हो गये क्योंकि घर में पुनीत ही उनके सबसे करीबी थे। इसके अलावा सोनाली के जाने से सदस्यों को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा क्योंकि सोनाली का घर में कोई खास करीबी दोस्त नहीं था साथ ही घर के प्रतिभागियों को कई बार ये कहते हुए पाया गया कि सोनाली बिना कुछ किये कैसे इस घर में बनी हुई हैं। उ्नहें क्यों बाहर नहीं निकाला जा रहा।
फिल्हाल बिग बॉस 8 सीजन काफी खास व रोमांचक हो चुका है। पुराने कुछ विवादित प्रतिभागियों के आने से इस सीजन में और भी मिर्च मसाला डलने की उम्मीद है। देखते हैं आने वाले दिनों में बिग बॉस का ये सीजन क्या मोड़ लेता है और फराह खान, सलमान खान को रिप्लेस करके इस शो किस तरह संभाल पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












