बिग बॉस 8- प्रीतम और पुनीत में हुई बहस
बिग बॉस 8 में पहले ही दिन से बने दो ग्रुपों में से एक पी3जी का पूरी तरह से खात्मा होता नज़र आ रहा है। पहले तो प्रीतम ने पुनीत जी को नॉमिनेट करके गौतम और पुनीत को अपने खिलाफ कर लिया और अब पुनीत और प्रीतम के बीच छिड़ी बहस ने इस ग्रुप को पूरी तरह से खत्म करने का इंतजाम कर दिया है। गौतम जहां पुनीत के साथ तेज आवाज में बात करने पर प्रीतम से नाराज हैं तो वहीं प्रनीत प्रीतम व पुनीत के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।
हुआ कुछ यूं कि बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें घर को म्यूसियम में तब्दील किया गया। करिश्मा, अली और प्रनीत को चोर बनाया गया और उन्हें कहा गया कि वो म्यूसियम का सामान चुराकर जीत सकते हैं। वहीं बाकी घरवालों को म्यूसियम की सुरक्षा करने का कार्य दिया गया। गौतम को भी सीक्रेट रुप से चोर बनाया गया।
इसी दौरान करिश्मा और डिंपी के बीच बहस हुई और जब प्रीतम आकर डिंपी को समझाने लगे तो डिंपी झगड़े पर उतर आईं। प्रीतम भी गुस्से में डिंपी के ऊपर चिल्लान लगे जिसपर पुनीत अंदर आकर प्रीतम से बहस कर बैठे। हालांकि पुनीत ने बाद में प्रीतम से कहा कि वो तो उनकी मदद करने के लिए आए थे। वो नहीं चाहते थे कि प्रीतम किसी तरह की मुश्किल में पड़े।
लेकिन देखकर तो यही लग रहा था कि पी3जी ग्रुप में एक गहरी दरार पड़ रही है। आज के एपिसोड में देखिये कैसे पुनीत और प्रनीत के बीच छिड़ी बहस। और क्या सच में पी3जी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












