Bigg Boss 8- पुनीत के हाथों में घर की डोर.करिश्मा-उपेन-डाएंड्रा के बीच दरार
बिग बॉस में पहले ही दिन से दो ग्रुप साफ तौर पर नज़र आने लगे हैं। एक तो है गौतम, प्रीतम, प्रनीत और पुनीत का पी3जी और वहीं दूसरी तरफ उपेन, करिश्मा, डाएंड्रा और बाकी घरवालों का ग्रुप। पी3जी ग्रुप के बीच दरार डालने की काफी कोशिश की गयी लेकिन हर बार ये चारों प्रतिभागी साथ हो जाते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। पी3जी ग्रुप के सदस्य गौतम घर के कैप्टन बन गये और उसके बाद कैप्टनसी के लिए उन्होंने अपने ही ग्रुप के पुनीत का नाम दे दिया।

अब इस तरह से पी3जी ग्रुप सत्ता में भी आ गयी और साथ ही इसके सदस्य दोबारा से एकदूसरे के साथ हो लिये। वहीं करिश्मा, उपेन और डाएंड्रा आपस में ही लड़ते हुए दिखे और तीनों एक दूसरे का साथ ना देकर एक दूसरे के खिलाफ नज़र आए। उपेन और करिश्मा दोनों कैप्टन बनना चाहते थे लेकिन दोनों ने टास्क के दौरान एक दूसरे का साथ ना देकर अपने अपने बारे में सोचा और दोनों ही टास्क हार गये।
वहीं पी3जी ग्रुप ने पुनीत इस्सार को जिता दिया और एक बार फिर से पी3जी की सत्ता आ गयी। करिश्मा का कहना था कि उपेन सेल्फिश हो रहे हैं,वो एक बार कैप्टन बन चुके हैं लेकिन फिर भी वो कैप्टन बनना चाहते हैं। जबकि उन्हें करिश्मा का साथ देना चाहिए। वहीं उपेन डाएंड्रा से नाराज हो गये कि उन्होंने करिश्मा का साथ दिया ना कि उपेन का।
कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में एक बार फिर से रिश्तों के समीकरण बदलते नज़र आ रहे हैं। देखिये आज शनिवार को सलमान खन आकर इनकी बैंड कैसे बजाते हैं और इन बदले हुए समीकरणों को कैसे सुलझाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications