उठ गया पर्दा: मिलिए बिग बॉस 8 के नये प्रतिभागियों से..
लीजिये दोस्तों, आखिर दोस्तों आपका इंतजार खत्म हो गया है और आपके सामने बिग बॉस 8 के सारे प्रतियोगियों के नाम सामने आ गये हैं। और उन लोगों की जुबान पर ताला गया है कि जो कह रहे थे कि इस बार के शो में सलमान के सामने उनकी एक्सगर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी आयेंगी।
शो में लगायेंगे सलमान खान सबकी वाट!
ऱविवार रात नौ बजे कलर्स पर बिग बॉ सीजन 8 का जोरदार आगाज हुआ औऱ हमेशा की तरह सलमान खान ने पायलट बनकर महफिल लूट ली है। इस बार के बिग बॉस में आपको घर नहीं बल्कि एक विमान देखने को मिल रहा है। इसलिए सलमान खान शो में पायलट की ड्रेस में थे।
देखें: बिग बॉस 8 प्रीमियर की तस्वीरें
शो के प्रीमियर में सलमान खान ने अपनी हिट फिल्म 'किक' के गानों में जमकर ठुमके लगाये। शो के प्रीमियर में पूर्व प्रतियोगी एली अवराम और अरमान कोहली भी नजर आयें। शो के प्रीमियर में 12 लोगों के नाम बताये गये हैं अभी तीन लोग और आयेंगे जिनके नामों पर सस्पेंस बरकरार है।
तीन लोगों के नामों का खुलासा नहीं
फैशन, टीवी, बॉलीवुड क्षेत्र की नामी-गिरामी हस्तियों को शो में शामिल किया गया है। हालांकि जो फ्लाइट हाउस बनाया गया है वो वाकई में काफी डर्टी है लेकिन फिर भी हर बार बिग बॉस लोगों का काफी अचरज में डालता है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस बार का शो भी काफी मजेदार होने वाला है, जिसमें सलमान खान सबकी वॉट लगाने वाले हैं।
बिग बॉस 8 का प्रसारण रात नौ बजे कलर्स पर सोमवार-शनिवार होगा। शनिवार को कयामत की रात यानी एलिमिनेटड नाइट होगी।
आईये स्लाइडों के जरिये मिलते हैं बिग बॉस 8 के सभी प्रतियोगियों से...


Click it and Unblock the Notifications











