Bigg Boss 8- प्रीतम देंगे पुनीत और गौतम को सजा

दोस्त दोस्त ना रहा...प्यार प्यार ना रहा.. कुछ ऐसा ही हाल है बिग बॉस 8 का। यहां पर हर रोज रिश्तों को मायने बदल रहे हैं। करीबी दोस्त दूर जा रहे हैं और जो कल तक दुश्मन थे वो आज एक दूसरे की बाहों में नज़र आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 8 में बने ग्रुप पी3जी की। पी3जी ग्रुप के सदस्यों गौतम, पुनीत, प्रीतम और प्रनीत के बीच की दूरियां धीरे धीरे खाई में तब्दील होती जा रही हैं।

गौतम और पुनीत तो एक दूसरे के साये से बन गये हैं लेकिन वहीं प्रीतम और प्रनीत इस ग्रुप से काफी दूर हो चुके हैं। बात यहां तक पहुंच गयी है कि प्रीतम ने कैप्टन बनने के बाद सजा के लिए गौतम और पुनीत को चुना और ये वजह दी कि पुनीत और गौतम ने उनकी कैप्टनसी के दौरान बिना वजह झगड़े किये थे। प्रीतम ने ये भी कहा कि पुनीत जी ने बहुत ही गलत तरीके से बात की और बेवजह उनके ऊपर चिल्लाए।

प्रीतम द्वारा सजा दिये जाने पर गौतम काफी नाराज हुए हालांकि पुनीत ने अपना गुस्सा जाहिर नहीं किया लेकिन उन्हें भी इस बात का बुरा लगा कि उन्होंने इम्यूनिटी टास्क के लिए प्रीतम को चुना था लेकिन बाद में प्रीतम ही उन्हें सजा दे रहे हैं।

बिग बॉस से जुड़ी हर खबर जानने के लिए पढ़ें

वहीं डाएंड्रा और गौतम की दोस्ती बढ़ती ही जा रही है। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आते दिख रहे हैं। देखिये आज बिग बॉस के घर में और किन किन रिश्तों में बदलाव नज़र आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X