बिग बॉस 8 गौतम को मिला धोखा..दोस्त हुए पराए
बिग बॉस 8 की शुरुआत से ही गौतम बाकी प्रतिभागियों से अलग थलग रहे हैं। ऐसा लग रहा है गौतम इस घर में अकेले आए थे और अकेले ही जाएंगे। उनके दोस्त भी बनते हैं तो वो भी कुछ ही समय के लिए। आज गौतम एक बारफिर से अकेले हो गये हैं। कल तक जो पी3 जी ग्रुप इस घर में बहुत ही मजबूत होकर खड़ा था आज वही ग्रुप बिखरता हुआ नज़र आ रहा है।
सलमान खान ने शनिवार व रविवार को आकर घरवालों पर जो कैप्टन का वार किया था और कहा था कि आप सभी को कैप्टन बनने के लिए लड़ना चाहिए क्योंकि बिग बॉस 8 का आधा सीजन तो लगभग खत्म हो चुका है। ये वार घरवालों को काफी तेज लगा है और अब हर कोई अपने बारे में सोचने लगा है। हर किसी को कैप्टन बनना है और एक हफ्ते के लिए खुद को सेफ करना है।
11 नवंबर के एपिसोड में दिखाया गया कि प्रीतम और प्रनीत दोनों एक दूसरे के साथ मिलकर ये फैसला करते हैं कि इस बार प्रीतम को घर का कैप्टन बनाया जाए। पुनीत अपने ग्रुप को बुलाकर ये समझाते हुए दिखे कि इस बार गौतम को कैप्टनसी दी जाए ताकि गौतम खुद पर लगे पागल और सनकी के टैग से खुद को निकाल सकें। तो इसपर प्रनीत व प्रीतम दोनों ने बिल्कुल इंकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications